बलिया के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने दिया विवादित बयान, अखिलेश यादव को औरंगजेब व ममता बनर्जी को लंकिनी बताया

सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष औरंगजेब के पद चिन्हों पर चल रहे है। वहीं कांग्रेस के संरक्षक व अध्यक्ष के पास भारतीय सभ्यता व संस्कृति का अभाव है। बंगाल में एक राजननीतिक लंकिनी पैदा हो गयी है जो गुंडों व सरकारी तंत्र के सहयोग से काबिज होने में सफल हो गयी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 03:58 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 04:45 PM (IST)
बलिया के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने दिया विवादित बयान, अखिलेश यादव को औरंगजेब व ममता बनर्जी को लंकिनी बताया
बलिया के बैरिया विधानसभा के विधायक सुरेंद्र सिंह

बलिया, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष औरंगजेब के पद चिन्हों पर चल रहे है। वहीं कांग्रेस के संरक्षक व अध्यक्ष के पास भारतीय सभ्यता व संस्कृति का अभाव है। पश्चिमी बंगाल में एक राजननीतिक लंकिनी पैदा हो गयी है जो गुंडों व सरकारी तंत्र के सहयोग से एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने में सफल हो गयी है। किंतु तीनों का अंत होने वाला है क्योंकि इस देश की जनता जागरूक हो चुकी है और इन्हें राम के रूप में मोदी व हनुमान के रूप में योगी मिल चुके है।

यह उद्गार बयानों के लिए बहुचर्चित बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के है। जो गुरुवार को बैरिया डांक बंगले में पत्रकारों से मुखातिब थे। विधायक ने कहा कि अपने पिता को जबरन अध्यक्ष पद से हटाकर अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बन गए है जो अपने पिता का नहीं हुआ तो वह आम जनता का क्या होगा। सन 2003 में मुसलमानों द्वारा मऊ में सैकड़ों यादवों की हत्या कर दी गयी किन्तु समाजवादी पार्टी का कोई नेता संवेदना व्यक्त करने के लिए भी यादवों के घर इसलिए नहीं पहुचा की मुसलमान कही नराज न हो जाय। ऐसे लोगों से यादव समाज का कतई कल्याण होने वाला नही है।

विधायक सुरेन्द्र सिंह ने जम्मू कश्मीर में ब्राह्मणों के साथ हुए जुल्म उनकी संपत्ति हड़पने व उन्हें जम्मू कश्मीर से भगा देने की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस का कोई भी नेता चु तक नही किया ऐसे लोग ब्राह्मणों की आज बात कर रहे है। भला ऐसे लोग ब्राह्मणों का कौन सा भलाई करने वाले है।पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विधायक ने राजनीतिक लंकिनी बताते हुए कहा कि गुंडागर्दी व सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से सत्ता हासिल कर लिया है। किंतु अब भाजपा को भी राजनीतिक सेना का गठन करना चाहिए जो ऐसे लोगों से निपट सके। विधायक ने जोड़ देकर कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास की दृष्टिकोण से काम कर रही है। हमारे एजेंडा में जनता जनार्दन की भलाई व देश हीत सर्वोपरि है। आज भाजपा के सामने सभी दल बौने हो चुके है। विधायक ने कहा कि 2024 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के साधकों के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे मेरा विश्वास है कि भारत 2024 मे हिन्दूराष्ट्र घोषित हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी