जौनपुर में कब्जा हटाने के दौरान मिट्टी का तेल छिड़क जान देने की कोशिश, पुलिस ने लिया हिरासत में

जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जमालपुर(भवानीगंज) गांव के विकाश मिश्रा व पुरषोत्तम सेठ के बीच वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। गुरुवार दोपहर एसडीएम मंगलेश दुबे की मौजूदगी में अवैध कब्जे को ध्वस्त कराकर पीड़ित को कब्जा दिलाया गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 04:32 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:51 PM (IST)
जौनपुर में कब्जा हटाने के दौरान मिट्टी का तेल छिड़क जान देने की कोशिश, पुलिस ने लिया हिरासत में
विकास मिश्रा ने कार्यवाही को रोकने के लिए खुद के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की।

जौनपुर, जागरण संवाददाता। सुरेरी तहसील प्रशासन ने नेवढ़िया थाना क्षेत्र के जमालपुर (भवानीगंज) गांव में गुरुवार की दोपहर विपक्षियों के अतिक्रमण को ध्वस्त कराकर क्रेता को जमीन पर कब्जा दिला दिया। इस दौरान आत्मदाह का प्रयास कर रहे विपक्षी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। यह विवाद कई वर्षों से चला आ रहा था।

नेवढ़िया थाना क्षेत्र निवासी पुरुषोत्तम सेठ ने लगभग 11 वर्ष पहले संजय मिश्र से एक भू-खंड का बैनामा कराया था। तभी से संजय मिश्र के चचेरे भाई विकास मिश्र पुरुषोत्तम सेठ को कब्जा नहीं लेने दे रहे थे। पुरुषोत्तम सेठ ने कब्जा लेने के लिए तहसील में मुकदमा कर पैमाइश कराई और जमीन का बंटवारा कराया। इस आधार पर पुरुषोत्तम सेठ को आराजी संख्या-42 पर कब्जा करने का आदेश हो गया। इसके बावजूद विपक्षी विकास मिश्र आदि कब्जा नही लेने दे रहे थे। दोपहर उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं मंगलेश दुबे, तहसीलदार एके तिवारी व सीओ संत प्रसाद उपाध्याय सर्किल के सभी थानों की फोर्स के साथ आए और अतिक्रमण हटवाकर पुरुषोत्तम सेठ को कब्जा दिलाया।

इस दौरान विकास मिश्र कब्जा की कार्रवाई रोकने के लिए अपने शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया। विकास मिश्र का आरोप है कि प्रशासन ने जबरन पुुरुषोत्तम सेठ को हमारी आराजी संख्या 41 की जमीन पर कब्जा दिलाया है। मेरे चचेरे भाई संजय मिश्र से आराजी संख्या-42 का बैनामा कराया है। इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। उपजिलाधिकारी का कहना है कि पैमाइश व फाट हो जाने के बावजूद विपक्षी पुरुषोत्तम सेठ को कब्जा लेने में व्यधान डाल रहे थे। न्यायसंगत कार्रवाई की गई है।

भाई व भतीजे को पीटकर किया घायल : बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव में प्रधानमंत्री आवास निर्माण के दौरान मामूली विवाद को लेकर भारत व उनके नााबालिग बेटे को सगे भाई ने पीटकर घायल कर दिया। गुरुवार की शाम थाने में भारत ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि वे अपने हिस्से की जमीन पर आवास का निर्माण करा रहे हैं। भूमि पर गिट्टी आदि सामान गिरवा रखा है। मेरे भाई पारस आदि गिट्टी फेंकने लगे। मना करने पर पिटाईकर घायल कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी