वाराणसी के रामनगर में सरिया के गोदाम में चोरी का प्रयास, मैजिक वाहन पर लदी सरिया बरामद

रामनगर में गोदाम में काम करने वाले दो लोग ही इसमें शामिल पाए गए हैं। इस बाबत तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपितों को जेल भेज दिया है। पूरा मामला रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरामोड़ स्थित एक सरिया के गोदाम का है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 04:49 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 04:49 PM (IST)
वाराणसी के रामनगर में सरिया के गोदाम में चोरी का प्रयास, मैजिक वाहन पर लदी सरिया बरामद
रामनगर में गोदाम में काम करने वाले दो लोग सरिया चोरी में शामिल पाए गए हैं।

वाराणसी, जेएनएन। रामनगर में सरिया चोरी करने का मामला सामने आया है। गोदाम में काम करने वाले दो लोग ही इसमें शामिल पाए गए हैं। इस बाबत तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपितों को जेल भेज दिया है। पूरा मामला रामनगर थाना क्षेत्र के टेंगरामोड़ स्थित एक सरिया के गोदाम का है।

पुलिस के अनुसार सरिया के गोदाम में गुरुवार की रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। सही समय पर मालिक के पहुंच जाने पर चोर वहां से फरार हो गए। इस दौरान चोरों ने एक मैजिक पर चार बंडल सरिया लाद भी लिया था।जानकारी होने के बाद मालिक ने तत्काल पुलिस को इस घटना की सूचना भी दी थी। पुलिस ने गोदाम में काम करने वाले दो नौकर और दो अन्य लोगों को भी इस दौरान गिरफ्तार कर लिया था।

गुरुधाम कालोनी, भेलूपुर निवासी बृजेश कुमार सिंह की टेंगरामोड़ के पास सरिया का गोदाम है। रात में वह अचानक गोदाम पर गए। इस दौरान उन्‍होंने देखा तो पता चला कि गोदाम की सभी लाइटें बंद थीं। इसके बाद उन्होंने काम करने वाले शोभित को आवाज लगाया लेकिन, वह कुछ भी नहीं बोला। संदेह होने के बाद वह अंदर गए तो देखा कि एक मैजिक पर चार बंडल सरिया लदा हुआ है। इस दौरान बृजेश को देखकर शोभित, संजीवन राम व शोभित का चचेरा भाई पिंटू तीनों गोदाम के पीछे से कूदकर भाग गए।

रात में ही बृजेश ने तत्काल फोन पर पुलिस को सूचना दी। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोतिपों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपितों को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित शहाबगंज निवासी संजीवन राम, वाराणसी बड़ागांव निवासी पंकज राय, लंका निवासी विकास और पप्पू भारती है। टीम में उपनिरीक्षक विश्वनाथ सोनकर,कांस्टेबल ब्रह्मदेव सिंह, सिद्धार्थ रजक, सुधीर कुमार शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी