वाराणसी में भारतीय धर्म ग्रंथों की इनसाइक्‍लोपीडिया हैं छह साल की आर्या, लोग कहते हैं गूगल गर्ल

मंडुआडीह क्षेत्र के मड़ौली सेंट जॉन्स कॉलोनी निवासी 6 वर्ष की आर्या प्रकाश श्रीवास्तव को धर्म ग्रंथों से संबंधित तमाम जानकारियां कंठस्‍थ हैं। आर्या के घर पर पिता विवेक श्रीवास्तव कारोबारी हैं और माता लक्ष्मी श्रीवास्तव गृहिणी हैंं।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 04:31 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 04:42 PM (IST)
वाराणसी में भारतीय धर्म ग्रंथों की इनसाइक्‍लोपीडिया हैं छह साल की आर्या, लोग कहते हैं गूगल गर्ल
सेंट जॉन्स कॉलोनी निवासी 6 वर्ष की आर्या प्रकाश श्रीवास्तव को धर्म ग्रंथों से संबंधित तमाम जानकारियां कंठस्‍थ हैं।

वाराणसी [श्रवण भारद्वाज]। भगवान शिव की नगरी काशी में अनेकों हस्तियां पैदा हुई जिनके चर्चे सभी को इतिहास के पन्नोंं में सहज मिल जाते हैं। इन्‍हींं में इन दिनों चर्चा में हैं काशी की एक बालिका जिसको वाराणसी के 84 घाटों और श्रीराम जन्मभूमि व रामायण का विवरण, गीता सार सहित अनेक पुरातन दोहे व धर्मग्रंथों सहित कई श्लोक इस बच्ची की जुबान पर हैं।

वाराणसी के मंडुआडीह क्षेत्र के मड़ौली सेंट जॉन्स कॉलोनी निवासी 6 वर्ष की आर्या प्रकाश श्रीवास्तव को धर्म ग्रंथों से संबंधित तमाम जानकारियां कंठस्‍थ हैं। आर्या के घर पर पिता विवेक श्रीवास्तव कारोबारी हैं और माता लक्ष्मी श्रीवास्तव गृहिणी हैंं। दो पुत्रियों में दूसरे नंबर की बिटिया आर्या सेन्ट जॉन्स मड़ौली में कक्षा एक की छात्रा है। बातचीत में आर्या ने बताया कि उसे हिंदी, अंग्रेजी ,संस्कृत व तमिल भाषाओं के साथ ही साथ कबीर जी के सभी दोहे याद हैं। रामायण सहित गीता सार, शिव तांडव स्रोत, महिषासुर मर्दिनी स्रोत,अन्नापूर्णा स्रोत सहित कई धर्म ग्रन्थ कंठस्थ है तथा श्रीरामजन्म भूमि से सम्बंधित इतिहास की सभी बातें कंठस्थ है इसके अलावा देशभक्तों द्वारा आजादी के लिए किए गए योगदान भी इस बच्ची के जुबान पर है।

आर्या की माता ने बताया कि यह सभी ज्ञान उसे इंटरनेट व बड़ी बहन के किताबोंं से मिला और जब हम लोगों ने अपनी बेटी की प्रतिभा को देखा तो उसके द्वारा मंगाए जाने वाले धर्मग्रंथों को भी लाकर घर में रखते गए। आसपास के रहने वाले और स्कूल की टीचर उसे प्यार से गूगल गर्ल कह कर भी पुकारती हैं। आर्या से पूछने पर की वह क्या बनना चाहती है तो उसका जवाब था कि भारतीय पुलिस सर्विसेज में वह अधिकारी बनना चाहती हैं। 

chat bot
आपका साथी