अपना दल (कृष्ण गुट) की वाराणसी में हुई बैठक, प्रयागराज में होगा राष्ट्रीय अधिवेशन

पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के साथ अधिक से आध्कि संख्या में लोगों के पहुंचने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव व बस्तियों में जाकर पार्टी की नीतियों के बारे में बताने को कहा गया है जो पार्टी गरीबों और जनता के साथ है उसके साथ अपना दल रहेगी।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 05:08 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 05:08 PM (IST)
अपना दल (कृष्ण गुट) की वाराणसी में हुई बैठक, प्रयागराज में होगा राष्ट्रीय अधिवेशन
पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के साथ अधिक से आध्कि संख्या में लोगों के पहुंचने की अपील की गई।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। अपना दल (कृष्ण गुट) के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को बसही स्थित जिला कार्यालय पर हुई, जिसमें 22 सितंबर को पटेल सेवा संस्थान आलोपी बाग प्रयागराज में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के साथ अधिक से आध्कि संख्या में लोगों के पहुंचने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव व बस्तियों में जाकर पार्टी की नीतियों के बारे में बताने को कहा गया है, जो पार्टी गरीबों और जनता के साथ है उसके साथ अपना दल रहेगी। चुनावी तैयारियों पर भी इस दौरान पदाधिकारियों ने मंथन किया। 

विधानसभा रोहनिया से प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह को, सेवापुरी से मंडल अध्यक्ष रामलाल पटेल, पिंडरा से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य (सलाहकार) राजेश पटेल, अजगरा से राजनाथ राजभर, शिवपुर से जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र मौर्य एवं शहर से महानगर अध्यक्ष किशन महाराज के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बस, ट्रेन और चार पहिया वाहनों से जाएंगे। उधर, रोहनिया के सुसुवाहीं में अपना दल युवा मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक युवा विधानसभा अध्यक्ष प्रभु नारायण पटेल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय हुआ कि राष्ट्रीय अधिवेशन में अधिक से अधिक युवाओं को शामिल किया जाएगा। पार्टी की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों पर भी मंथन किया गया। कार्यक्रम में तय किया गया कि संगठन को मजबूत करने के लिए टीम को सक्रिय रहने और लोगों को जोड़ने पर बल दिया। 

अपना दल युवा मंच के प्रदेश महासचिव सुरजीत सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा 2022 के पहले अपना दल का प्रयागराज में होने वाला राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ विपक्षियों को ताकत का एहसास कराया जाएगा। बैठक में युवा मंच के मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, कमलेश पटेल, रविंद्र पटेल, दिनेश पटेल, डा. कुलदीप पटेल, वरुण पटेल, अशोक कश्यप, राजू पटेल, शाहिल पटेल, विजय पटेल, प्रह्लाद पटेल, विशाल कुमार, मंगल कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी