UP Assembly Elections 2022 : भाजपा महानगर की ओर से विभिन्‍न विभागों के सह संयोजकों के नाम की घोषणा

भाजपा महानगर की ओर से जारी लिस्‍ट के अनुसार दस विभागों के 29 संयोजकों में महिलाओं को भी काफी अधिक भूमिका दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार सभी संयोजकों के साथ ही उनके पद और उनके संपर्क सूत्रों को भी साझा कर दायित्‍वों के बारे में जानकारी दी गई है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 02:17 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:32 PM (IST)
UP Assembly Elections 2022 : भाजपा महानगर की ओर से विभिन्‍न विभागों के सह संयोजकों के नाम की घोषणा
बिभव सिंह, संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भारतीय जनता पार्टी महानगर वाराणसी।

वाराणसी, इंटरनेट डेस्‍क। UP Assembly Elections 2022 : भारतीय जनता पार्टी वाराणसी महानगर द्वारा सोमवार को जिले में कई विभागों की घोषणा की गई है। इस बाबत कार्यालय निर्माण विभाग, कार्यालय आधुनिकीकरण विभाग, ई-पुस्तकालय ग्रंथालय, स्वच्छ भारत अभियान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, नमामि गंगे अभियान, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान, राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान, राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान और सुशासन तथा केंद्र राज्य शासकीय समन्वय विभाग की घोषणा की गई है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं को लेकर संयोजकों का पद सृजित किया गया है। जिसके तहत लगभग 10 विभागों के अंतर्गत 29 संयोजकों का चयन किया गया है। 

भाजपा महानगर की ओर से जारी लिस्‍ट के अनुसार दस विभागों के 29 संयोजकों में महिलाओं को भी काफी अधिक भूमिका दी गई है। इस बाबत जारी रिपोर्ट के अनुसार सभी संयोजकों के साथ ही उनके पद और उनके संपर्क सूत्रों को भी साझा कर दायित्‍वों के बारे में जानकारी दी गई है। पार्टी की ओर से सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी साझा करने के अलावा इनके प्रभारियों को दायित्‍व भी सौंपा गया है। दायित्‍वों के निर्वहन के लिए संयोजकों को सक्रियता के साथ जनहित की योजनाओं और उनके अनुपालन के लिए भी अपेक्षा की गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार चुनाव के पूर्व सरकार की महत्‍वाकांक्षी योजनाओं को लेकर प्राथमिकता आधारित विभागों को चयनित कर उनके बारे में जनता को जागरुक करने से लेकर उनकी ब्रांडिंंग तक का दायित्‍व संयोजकों पर होगा।

चुनाव की तैयारी : भाजपा की ओर से विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी की ओर से चल रही तैयारियों के क्रम में ही प्राथमिकता आधारित योजनाओं के लिए संयोजकों की घोषणा की गई है। पार्टी की ओर से हालांकि कार्यदायित्‍व जारी होने के बाद इसका किस तरह अनुपालन किया जाना है इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि पार्टी की ओर से जन जन तक योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के लिए ही यह कार्यदायित्‍व सौंपा गया है।  

chat bot
आपका साथी