कृषि के नए चक्र की शुरुआत में मददगार है किसान सम्मान की राशि, वाराणसी में आठवीं किश्त जारी

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में आठवीं किश्त से कितने किसान लाभान्वित हुए हैं अभी इसका आंकड़ा जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्या की ओर से जारी नहीं किया गया है। देर रात उन्होंने फोन पर बताया कि ईद पर्व के अवकाश के कारण जिला मुख्यालय से आंकड़ा जारी नहीं किया गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 07:32 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 07:32 AM (IST)
कृषि के नए चक्र की शुरुआत में मददगार है किसान सम्मान की राशि, वाराणसी में आठवीं किश्त जारी
किसान सम्मान निधि की आठवीं किश्त भेजकर उनको उपहार दिया है।

वाराणसी , जेएनएन। धन-धान्य से समृद्ध होने का पर्व अक्षय तृतीया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की आठवीं किश्त भेजकर उनको उपहार दिया है। खाते में आठवीं किश्त की राशि जमा होते ही किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बनारस के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना और सराहा। संबोधन से प्रभावित होकर किसानों ने कहा कि हम लोग भी अब जैविक खेती की ओर अग्रसर होंगे। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभप्रद है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में आठवीं किश्त से कितने किसान लाभान्वित हुए हैं अभी इसका आंकड़ा जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्या की ओर से जारी नहीं किया गया है। देर रात उन्होंने फोन पर बताया कि ईद पर्व के अवकाश के कारण जिला मुख्यालय से आंकड़ा जारी नहीं किया गया।

बोले किसान

किसान सम्मान की राशि खेती के लिए वरदान साबित हो रही है। इस धन से पूरी खेती तो नहीं पर डूबते को तिनके का सहारा मिल रहा है। किसानों के लिए सरकार का यह सराहनीय कदम है।

-रामजीत पटेल, चिलबिला बड़ागांव

हमारे पास 10 बिस्वा खेत है। सातवीं किश्त की राशि गेंहू बुआई और खाद में खर्च किया। अब आठवीं किश्त से धान की बीज खरीदेंगे और खेत जुताई व खाद में खर्च करूंगा।

- राजेन्द्र गुप्ता, चक्का

हम 15 बिस्वा के काश्तकार हैं। इस बार की किसान सम्मान राशि धान की बोआई के लिए बेहन और जोताई में लगाएंगे। हम अधिया खेती भी करते हैं।

- लौटू राम, औरा

हमारे पास 10 बिस्वा खेत है। पुस्तैनी धंधा करते हुए खेती करते हैं। अबकी बार की किसान सम्मान निधि की राशि धान की खेती में खर्च होगी। इससे खेत की जुताई, बीज और सिंचाई में मदद मिलेगी।

- गुलाब प्रजापति, हरहुआ

शुक्रवार दोपहर जब बैंक से मोबाइल पर संदेश आया तो काफी प्रसन्नता हुई। इस राशि से खेत की जोताई, बीज, खाद, सिंचाई में मदद मिलती है। समय पर पैसा नहीं होने से फसल प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।

- वेदप्रकाश, मिसिरपुर काशी विद्यापीठ

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को काफी सहुलियत मिली है। इस निधि का किसानों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस निधि से जोताई, बीज, खाद, सिंचाई के खर्च में सहयोग मिलता है।

- सुनील कुमार वर्मा, कैथोर चोलापुर

chat bot
आपका साथी