उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में लगेगा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

रोडवेज की सभी बसों में भी हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगाने की कवायद तेज हो गई है। निगम की 27 बसों में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगा दिए गए हैं। मगर मुख्यालय ने बचे सभी बसों में 31 जनवरी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का निर्देश दिया है।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 12:27 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 12:27 PM (IST)
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में लगेगा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
रोडवेज की सभी बसों में भी हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगाने की कवायद तेज हो गई है।

वाराणसी, जेएनएन। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की सभी बसों में भी हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगाने की कवायद तेज हो गई है। निगम की 27 बसों में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगा दिए गए हैं। मगर मुख्यालय ने बचे सभी बसों में 31 जनवरी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का निर्देश दिया है।  इसको लेकर परिवहन निगम ने परिवहन विभाग को पत्र लिखा है। 

वाराणसी परिक्षेत्र में आने वाले आठ डिपो में वर्तमान समय में कुल 525 बसें संचालित हैं। इनमें से 474 निगम की है और 51 बसें अनुबंधित। परिवहन विभाग में करीब साढ़े लाख छोटे-बड़े वाहन पंजीकृत हैं। प्राइवेट नए वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जा रहे हैं। वही पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने को लेकर काफी दिनों से मंथन चल रहा था। ऐसे में शासन के निर्देश पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सर्वेश चतुर्वेदी ने सभी डीलरों को पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यालय ने भी अपना अलग से वेबसाइट लांच किया है। एआरटीओ का कहना है कि जब तक किसी वेंडर को पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का ठीका नहीं दिया जाता है तब तक डीलर ही पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाएंगे। परिवहन निगम के सर्विस मैनेजर संतोष कुमार ने बताया कि सभी बसों के नम्बर प्लेट बदले जाएंगे। परिवहन कार्यालय से बसों के फिटनेस कराने के साथ हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाए जाएंगे

chat bot
आपका साथी