गजनी और गोरी जैसा रहा अखिलेश यादव का कार्यकाल, वाराणसी में बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को वाराणसी पहुंचे। कहा कि सपा मुखिया मौसमी बीमारी से ग्रसित हैं। इसके प्रभाव में वह सरकार के हर काम को खुद का काम बता रहे हैं। वह सीजनल हिंदू बन गए हैं।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 09:36 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 09:36 PM (IST)
गजनी और गोरी जैसा रहा अखिलेश यादव का कार्यकाल, वाराणसी में बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को वाराणसी पहुंचे।

जागरण संवाददाता, वाराणसी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को वाराणसी पहुंचे। कहा कि सपा मुखिया मौसमी बीमारी से ग्रसित हैं। इसके प्रभाव में वह सरकार के हर काम को खुद का काम बता रहे हैं। वह सीजनल हिंदू बन गए हैं। इसलिए अब उन्हें श्रीकाशी विश्वनाथ धाम भी अपना बनवाया लगने लगा है। वे भूल गए हैं कि उन्होंने केवल हज हाउस का फीता काटा था। मंदिर जाने वालों पर तो सपा सरकार ने गोलियां चलवाई थी। अखिलेश यादव आप जान लें कि प्रदेश की जनता यह भूली नहीं है। महादेव सब देख रहे हैं। कहा कि अखिलेश सरकार का कृत्य मुगल आक्रांता गजनी और गोरी से कम नहीं हैं। उन्होंने भी देश को लूटा था और वर्ष 2017 से पहले अखिलेश भी ऐसा ही करते आएं हैं। मंदिरों के घंटे-घडिय़ाल बहती हवा से भी न बज जाए, इसके लिए भी पुलिसकर्मियों का पहरा प्रदेश के लोगों ने देखा है। वे भूले नहीं हैं कि वर्ष 2017 के पहले दुर्गा पूजा और रामलीला का पांडाल लगाने के लिए कैसी मिन्नतें करनी पड़ती थी। सरकारी संरक्षण में हमारी धार्मिक अस्मिता पर लगातार हुई चोट को लोग भूले नहीं हैं। कहा कि अखिलेश यादव को बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ और रामलला के दरबार में जाकर माफी मांगनी चाहिए कि समाजवादी सरकार ने कारसेवकों पर किए अत्याचार तथा हिंदू संस्कृति और सनातन पंथ पर किए हमलों पर प्रायश्चित करना चाहिए। उन्हें गुंडाराज, महिला हिंसा, भ्रष्टाचार को सरकारी संरक्षण दिए जाने के कृत्यों पर भी माफी मांगनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी