पानी लेने स्टाल पर गए वायुसेना के विंग कमांडर हुए बेहोश, मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती

पीडीडीयू नगर जंक्शन के आइआरसीटीसी के स्टाल पर रविवार को पानी लेने गए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर टाप बहादुर थापा अचानक बेहोश होकर गिर गए। वे गोरखपुर जाने के लिए डिब्रूगढ़ राजधानी से जंक्शन पर पहुंचे थे। आरपीएफ जवानों ने उन्हें रेलवे के मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:08 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 07:29 PM (IST)
पानी लेने स्टाल पर गए वायुसेना के विंग कमांडर हुए बेहोश, मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती
आरपीएफ जवानों ने उन्हें रेलवे के मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

चंदौली, जेएनएन। पीडीडीयू नगर जंक्शन के आइआरसीटीसी के स्टाल पर रविवार को पानी लेने गए भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर टाप बहादुर थापा अचानक बेहोश होकर गिर गए। वे गोरखपुर जाने के लिए डिब्रूगढ़ राजधानी से जंक्शन पर पहुंचे थे। आरपीएफ जवानों ने उन्हें रेलवे के मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार शुगर का लेवल अत्याधिक बढ़ जाने के कारण विंग कमांडर बेहोश हो गए थे। जवानों ने मामले की जानकारी आनन फानन परिजनों को दे दी है।

नेपाल के अरघाखांची जनपद के लुंम्बिनी निवासी विंग कमांडर टाप बहादुर थापा 02423 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी से जंक्शन पहुंचे थे। वे ट्रेन के कोच संख्या बी-8 के बर्थ नंबर 72 पर यात्रा कर रहे थे। जंक्शन पर उतरने के बाद वे सर्कुलेटिंग एरिया में बैठे थे। कुछ देर बाद पानी लेने के लिए स्टाल पर पहुंचे। अचानक वे बेहोश होकर गिर गए।

उनको अचानक ही गिरते देखकर आसपास के यात्री सन्न रह गए। यात्रियों ने इस मामले की जानकारी आरपीएफ जवानों को दी ताे मौके पर जवान पहुंचे और उन्हें मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के उपरांत होश आने पर उन्होंने अपना परिचय दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मामले की सूचना परिजनों को दे दी गई है। हालांकि दोपहर बाद उनकी स्थिति और बेहतर हो गई थी।

chat bot
आपका साथी