वाराणसी में एक दिन बादल के बाद आसमान से फिर बरसी आग, शुक्रवार को रहा सबसे गर्म दिन

मौसम की बेरूखी बढ़ते ही जा रही है। तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। बुधवार को भी इस सीजन का अधिकतम तापमान सबसे अधिक हो गया था। इसके बाद गुरुवार को दिन में आसमान में बादलों के आने-जाने का खेल रहा।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 05:48 PM (IST)
वाराणसी में एक दिन बादल के बाद आसमान से फिर बरसी आग, शुक्रवार को रहा सबसे गर्म दिन
मौसम की बेरूखी बढ़ते ही जा रही है। तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है

वाराणसी, जेएनएन। मौसम की बेरूखी बढ़ते ही जा रही है। तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। बुधवार को भी इस सीजन का अधिकतम तापमान सबसे अधिक हो गया था। इसके बाद गुरुवार को दिन में आसमान में बादलों के आने-जाने का खेल रहा। वहीं शुक्रवार को मौसम ने फिर पलटी मार ली, जिसके कारण सबसे अधिक गर्म दिर रहा। इसके कारण गर्म हवा के थपेड़े चेहरे को झुलसा रहे थे। अगर यही स्थिति कुछ दिन और रही तो कई वर्षों का रिकार्ड टूट सकता है। हालांकि इस बीच एक राहत भरी खबर हैं कि 17 अप्रैल के पास मौसम पलटी मार सकता है। इस दौरान हल्की बारिश होगी। इससे तापमान में गिरवाट होती भी है तो बाद में अचानक फिर से भीषण गर्मी बढ़ सकती है। हां, तेज बारिश होने पर ही राहत मिल सकती है।

बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से करीब तीन डिग्री सेल्सियस हो गया था। इसके कारण लू जैसी स्थित बन गई है। अधिकतम ही नहीं अब तो न्यूनतम तापमान भी बढ़ने लगा है। बताया जा रहा है कि अभी एक-दो दिन और पारा बढ़ सकता है। मंगलवार को अधिकतम पारा 41.6 तो न्यूनतम पारा 21.4 डिग्री सेल्सियस हो गया था। वहीं बुधवार को बढ़कर अधिकतम 42.6 तो न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस हो गया था। इसके कारण दिन में तो गर्मी थी ही रात को भी इससे राहत नहीं थी। प्रसिद्ध मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि अभी कुछ दिनों से ऐसे ही तापमान में बढ़ाव की संभावना है। शुक्रवार को भी पारा हाई हो गया था। उन्होंने बताया कि अगर तापमान में इसी तरह बढ़ाव रहा तो एक-दो दिन में मौसम में बदलाव हो सकता है।

कुछ यूं रहा पारे का उतार-चढ़ाव

दिन     अधिकतम पारा   न्यूनतम पारा

रविवार   40.6 डिग्री से.   19.5 डिग्री से.

सोमवार   40.8 डिग्री से.   23.5 डिग्री से.

मंगलवार  41.6 डिग्री से.   21.4 डिग्री से.

बुधवार   42.6 डिग्री से.   22.6 डिग्री से.

chat bot
आपका साथी