13 वर्ष बाद मिला पेंशन तो गुंडा टैक्स वसूलने को लोग लगे पीछे, थाने का चक्कर लगा रहा 70 वर्षीय वृद्ध

सेवानिवृति के बाद जिस पैसे के पारिवारिक विवाद से बचने के लिए पेंशन का 13 वर्ष इंतजार किए उसे लेकर अब पेंशन दिलाने में सहयोग के नाम पर साथ चलने वाले हमदर्द ही पैसे के लिए जान के दुश्मन बन गए हैं।

By Abhishek sharmaEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 08:55 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 08:55 AM (IST)
13 वर्ष बाद मिला पेंशन तो गुंडा टैक्स वसूलने को लोग लगे पीछे, थाने का चक्कर लगा रहा 70 वर्षीय वृद्ध
सहयोग के नाम पर साथ चलने वाले हमदर्द ही पैसे के लिए जान के दुश्मन बन गए हैं।

बलिया, जेएनएन। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ सहायक पद से सेवानिवृति के करीब 13 वर्ष बाद पेंशन की मोटी रकम बैंक खाते में आई तो गुंडा टैक्स वसूलने के लिए कुछ लोग पीछे लग गए। अब वे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। मामला बलिया जनपद के उभांव थाना के बिल्थरारोड नपं वार्ड नंबर 8 में बीबीपुर मोहल्ला निवासी बालेश्वर प्रसाद नामक 70 वर्षीय वृद्ध की है।

सेवानिवृति के बाद जिस पैसे के पारिवारिक विवाद से बचने के लिए पेंशन का 13 वर्ष इंतजार किए, उसे लेकर अब पेंशन दिलाने में सहयोग के नाम पर साथ चलने वाले हमदर्द ही पैसे के लिए जान के दुश्मन बन गए हैं। इसके कारण अब वृद्ध बालेश्वर प्रसाद पुलिसिया सहयोग के लिए थाने का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।  बताया कि स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठ सहायक के पद पर सरकारी सेवा में कार्यरत था। जो 30 जून 2007 को सेवानिवृत हो गया किंतु पारिवारिक विवाद के कारण अपना पेंशन, ग्रेच्युवटी का पैसा अपने स्वेच्छा से विभाग से नहीं लिया। 

पारिवारिक विवाद सुलझने के बाद प्रयास करने के बावजूद पेंशन आदि मिलने में कागजी परेशानी आने लगी। इस बीच बिल्थरारोड कस्बा के एक युवक ने अपने रिश्तेदार के साथ विभागीय भागदौड़ में सहयोग किया। इसके बाद उसका पेंशन अन्य विभागीय पैसा कोषागार बलिया से करीब 26 लाख 90 हजार रुपये बैंक खाते में गत माह मिला। पैसा मिलते ही दोनों सहयोगी साढ़े तीन लाख रुपया की मांग करने लगे। इस विवाद से बचने के लिए 5 नवंबर को 50 हजार रुपये एक बैंक खाते से भेज दिया। अब तीन लाख रुपये और लेने के लिए सभी दबाव बना रहे है और इसके लिए जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है। 

chat bot
आपका साथी