आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा स्‍थगित, जल्‍द ही अगली तारीख की होगी घोषणा : मुकेश सिंह

पुलिस की घेरेबंदी और सक्रियता और आयोजन को हरी झंडी न मिलने की वजह से आखिरकार पार्टी की ओर से यह आयोजन रद करने की सूचना जारी की गई है। बस बाबत पार्टी के प्रदेश प्रवक्‍ता मुकेश सिंह ने बताया कि गुरुवार का आयोजन रद किया जा रहा है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 02:08 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 02:16 PM (IST)
आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा स्‍थगित, जल्‍द ही अगली तारीख की होगी घोषणा : मुकेश सिंह
पार्टी की ओर से यह आयोजन रद करने की सूचना जारी की गई है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा पर प्रशासन का शिकंजा कसने और आप पार्टी सांसद संजय सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की वजह से तिरंगा यात्रा शुरू नहीं हो सकी। पुलिस की घेरेबंदी और सक्रियता के अलावा आयोजन को हरी झंडी न मिलने की वजह से आखिरकार पार्टी की ओर से यह आयोजन रद करने की सूचना जारी की गई है। बस बाबत पार्टी के प्रदेश प्रवक्‍ता मुकेश सिंह ने बताया कि गुरुवार का आयोजन रद किया जा रहा है, जल्‍द ही आयोजन अगली तारीख घोषित की जाएगी।

आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा पर पुलिस का शिकंजा कुछ ऐसा कसा कि आयोजन को रद ही करना पड़ा। आप नेता व राज्य सभा सांसद संजय सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में। एयरपोर्ट से आते समय तरना में पेट्रोल पंप के पास रोकने के बाद बैठा लिया गया है। इसकी सूचना पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इसे लेकर पुलिस से नोक झोंक के बाद बस में भर कर पुलिस लाइन भेज दिया गया। इसके अलावा प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह समेत तमाम कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। कचहरी समेत विभिन्न चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी जिलों में तिरंगा संकल्प यात्रा की घोषणा की थी। इसे फ्री बिजली गारंटी यात्रा का भी नाम दिया था। इसकी गुरुवार को बनारस से शुरूआत की जानी थी। कचहरी स्थित आंबेडकर पार्क से दोपहर 12 बजे राज्य सभा सांसद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह क नेतृत्व में पदयात्रा निकाली जानी थी। हालांकि इसके लिए प्रशासन ने अनुमति देने से इन्कार कर दिया था। दो दिनों से आप कार्यकर्ता विभिन्न मंचों से इसका विरोध कर रहे थे। उनका कहना था कि जब पीएम की जनसभा हो सकती है तो पदयात्रा क्यों नहीं। साथ ही हर हाल में पदयात्रा निकालने की चेतावनी दी गई थी। प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने कहा तिरंगा यात्रा स्थगित की जाती है। अगली तारीख पुनः घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़ें : वाराणसी में आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्‍प यात्रा पर पुलिस का पहरा, संजय सिंह हिरासत में

chat bot
आपका साथी