वाराणसी में छह नवंबर को भगवान चित्रगुप्त की निकलेगी भव्य शोभायात्रा, महापुरुषों की झांकी भी

छह नवंबर को निकलने वाली भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से आयोजक मंडल की बैठक तेलियाबाग स्थित जिला कैंप कार्यालय में हुई। शोभायात्रा में जनपद में रहनें वाले सभी राज्य मंत्री वरिष्ठ नेतागण व प्रबुद्धजन को आमंत्रित किया गया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 07:35 PM (IST)
वाराणसी में छह नवंबर को भगवान चित्रगुप्त की निकलेगी भव्य शोभायात्रा, महापुरुषों की झांकी भी
वाराणसी में छह नवंबर को भगवान चित्रगुप्त की निकलेगी भव्य शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, वाराणसी। छह नवंबर को निकलने वाली भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से बुधवार को आयोजक मंडल की बैठक तेलियाबाग स्थित जिला कैंप कार्यालय में हुई। वक्ताओं ने बताया कि कायस्थों के आराध्यदेव भगवान श्रीचित्रगुप्त जी की शोभायात्रा पुष्प सुसज्जित रथ पर सवार हो कर अपराह्न दो बजे से टाउनहाल मैदागिन से निकल कर कबीरचौरा, लहुराबीर, जगतगंज, तेलियाबाग, अंधरापुल से होते हुए नदेसर मिंटहाउस स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के पास सम्पन्न होगी।

महासभा के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मुकेश श्रीवास्तव, स्नेह रंजन, नवीन श्रीवास्तव, मुकेश, मनोज श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष पार्षद शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान प्रसाद वितरण व यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पर पेयजल की व्यवस्था रहेगी। अंत में नदेसर मिन्ट हाउस पर समापन स्थल के समीप भंडारे का आयोजन किया गया है। शोभायात्रा में जनपद में रहनें वाले सभी राज्य मंत्री, वरिष्ठ नेतागण व प्रबुद्धजन को आमंत्रित किया गया है। इसमें मुख्य रूप से भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल श्रीवास्तव, सपा की वरिष्ठ नेता रिबू श्रीवास्तव भी उपस्थिति रहेंगी। बैठक में अजय श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, जिला महिलाध्यक्ष काजल श्रीवास्तव, निंदिया श्रीवास्तव, जया श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, रामात्मा श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने की, संचालन आशीष श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन रजनीकांत श्रीवास्तव ने किया।

शोभायात्रा में निकाली जाएगी महापुरुषों की झांकी

शोभायात्रा में कायस्थ महापुरुषोें स्वामी विवेकानन्द, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी खुदीराम बोस, उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, गणेश शंकर विद्यार्थी, अरविंदो घोष, लोकनायक जय प्रकाश, डा. शांति स्वरूप भटनागर, जगदीश चंद्र बसु, रासबिहारी बोस, हरदयाल, डा. सम्पूर्णांद आदि की झांकी भी प्रदर्शित की जाएगी।

chat bot
आपका साथी