जौनपुर में दीवार गिरने से मलबे में दबकर अबोध बच्चे की मौत, तीन लोग घायल

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव की अनुुसूचित जाति बस्ती में मंगलवार को दोपहर दीवार गिरने से मलबे में दबकर अबोध बच्चे की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। घायल बच्चों का एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।

By saurabh chakravartiEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 05:50 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 07:53 PM (IST)
जौनपुर में दीवार गिरने से मलबे में दबकर अबोध बच्चे की मौत, तीन लोग घायल
दीवार गिरने से मलबे में दबकर अबोध बच्चे की मौत हो गई।

जौनपुर, जेएनएन। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव की अनुुसूचित जाति बस्ती में मंगलवार को दोपहर में बालू रखते समय दीवार के धराशाई होने से मलबे में दबकर एक बच्चे की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घायल बच्चों का एक निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना के बाद गांव में अफरी-तफरी मच गई।

गांव निवासी विनोद कुमार अपना नया मकान बनवा रहे हैं। दोपहर में ट्रक से दूर गिरे बालू को स्वजन व श्रमिक निर्माणाधीन मकान के पास एक पुरानी पक्की दीवार से लगाकर रख रहे। दीवार के दूसरी तरफ पड़ोसियों के बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान  दीवार अचानक धराशाई हो गई। जिसमें चार बच्चे मलबे के नीचे दब गए। बस्ती के लोग तुरंत राहत व बचाव कार्य में जुट गए। मलबा हटाकर दबे बच्चों डेढ़ वर्षीय आर्यश पुत्र विजय कुमार, सगी बहनों शिवांगी (3), हिमांशी (5) पुत्री आशीष कुमार व नेहा (6) पुत्री राज कुमार को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल बच्चों को स्वजन उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने आर्यश को देखते ही मृत घोषित कर दिया। अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जबकि घायलों में शिवानी व हिमांशी को काफी चोटें आई हैं। परिजन घर पर ही उनका उपचार कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी