वाराणसी में आज रात आठ बजे से दो दिन का लाॅकडाउन, गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

जनपद में लगतार बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार की ओर से लागू सप्ताहांत लाॅकडाउन शुक्रवार की रात आठ बजे से शुरू होकर सोमवार की सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। 59 घंटे तक सभी प्रकार की गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 04:50 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 04:50 PM (IST)
वाराणसी में आज रात आठ बजे से दो दिन का लाॅकडाउन, गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
लाॅकडाउन शुक्रवार की रात आठ बजे से शुरू होकर सोमवार की सुबह सात बजे तक जारी रहेगा

वाराणसी, जेएनएन। जनपद में लगतार बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार की ओर से लागू सप्ताहांत लाॅकडाउन शुक्रवार की रात आठ बजे से शुरू होकर सोमवार की सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। 59 घंटे तक सभी प्रकार की गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। गत सप्‍ताह भी इसका असर मुख्यालय समेत नगरीय और ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला। दुकानें व प्रतिष्ठान बंद हो गए। वहीं सड़कों पर भी इक्का-दुक्का लोगों ने ही आवागमन किया। गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सरकार ने पहले शनिवार की रात आठ से सोमवार की सुबह छह बजे तक लाकडाउन लगाया था। हालांकि इससे कोई खास लाभ नहीं हुआ। ऐसे में सप्ताह के आखिरी दोनों दिन लाकडाउन का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार की रात आठ बजे से ही 59 घंटे का लाॅकडाउन लागू हो जाएगा जो सोमवार की सुबह सात बजे समाप्त होगा। इस दौरान जिले के नगरीय और ग्रामीण इलाकों की समस्त दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

वहीं बैंक और सरकारी कार्यालयों में भी ताला लटका रहेगा। लोगों के घर से बाहर निकलने और सड़कों पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। पंचायत चुनाव, स्वास्थ्य व आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आवागमन की अनुमति रहेगी। हालांकि उन्हें भी पुलिस के रोकने पर पास दिखाना होगा। इसके अलावा पूर्व आयोजित परीक्षाओं के परीक्षार्थी भी प्रवेश पत्र दिखाकर परीक्षा देने के लिए जा सकते हैं।

यदि कोई भी व्यक्ति बेवजह सड़क पर घूमता दिखा तो उसके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। खासतौर से मास्क न लगाने वालों पर प्रशासन की नजर रहेगी। बिना मास्क लगाए पहली बार पकड़े जाने पर एक हजार और दूसरी बार पड़काने पर 10 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा सकता है। सप्ताहांत लाकडाउन का असर जिले में देखने को मिला। शुक्रवार की शाम आठ बजे के बाद सारी दुकानें बंद हो गईं। पुलिस ने भी दुकानदारों व आमजन को लाॅकडाउन के पालन की हिदायत दी।

chat bot
आपका साथी