CoronaVirus in Varanasi : शुक्रवार सुबह 520 संक्रमित मरीज मिले, 625 लोग अब तक तोड़ चुके दम

शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक आए परिणाम में 520 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके लिए 2875 सैंपल लिए गए थे। वहीं अब तक इस घातक बीमारी से 625 लोग दम तोड़ चुके हैं। जिले में इस समय कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 13826 हैं।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:05 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:57 PM (IST)
CoronaVirus in Varanasi : शुक्रवार सुबह 520 संक्रमित मरीज मिले, 625 लोग अब तक तोड़ चुके दम
शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक आए परिणाम में 520 लोग संक्रमित मिले हैं।

वाराणसी, जेएनएन। जिले में गुरुवार की शाम से लेकर शुक्रवार की सुबह 11 बजे तक आए परिणाम में 520 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके लिए 2875 सैंपल लिए गए थे। वहीं अब तक इस घातक बीमारी से 625 लोग दम तोड़ चुके हैं। जिले में इस समय कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 13826 हैं। वहीं 58546 लोग इस बीमारी को मात देकर पूरी तरह ठीक हो चु‍के हैं। जिले में आधिकारिक रूप से 72997 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं। 

वाराणसी जिले में कोरोना वायरस अपने चरम के बाद नियंत्रित होने की ओर है। ऐसे में उम्‍मीद जताई जा रही है कि लॉकडाउन घोषित होने के बाद अब कोरोना वायरस नियंत्रित हो सकेगा। जबकि संक्रमण की स्थिति में बीते कई दिनों की अपेक्षा अब सुधार होने के बाद से ही शहर में नए मामलोंं में कमी आई है।  

एयरपोर्ट पर 32 लोग संक्रमित

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को 32 लोग कोविड संक्रमित पाए गए थे। इस लिस्ट में एएआइ, एयरलाइंस कर्मचारियों से लेकर एयरपोर्ट पर कार्यरत अन्य एजेंसियों के लोग शामिल रहे। एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने बताया कि विमानों और यात्रियों की संख्या में कमी के चलते अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग शिफ्ट में रखा गया है। 

chat bot
आपका साथी