Lockdown वाराणसी में 400 विदेशी फंसे, विदेश मंत्रालय की अनुमति पर भेजे जाएंगे बाहर- जिलाधिकारी

लाॅकडाउन के कारण वाराणसी में फंसे विदेशी नागरिकों से जिलाधिकारी ने सोमवार को मुलाकात कर उनकी समस्‍याओं से अवगत हुए।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 09:26 PM (IST)
Lockdown वाराणसी में 400 विदेशी फंसे, विदेश मंत्रालय की अनुमति पर भेजे जाएंगे बाहर-  जिलाधिकारी
Lockdown वाराणसी में 400 विदेशी फंसे, विदेश मंत्रालय की अनुमति पर भेजे जाएंगे बाहर- जिलाधिकारी

वाराणसी, जेएनएन। पहले जिले फिर पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया। इस वजह से विभिन्न देशों के 400 से अधिक नागरिक यहां फंस गए हैं। वह विभिन्न स्थानों पर गेस्टहाउस और होटलों में रह रहे हैं।  जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को विदेशियों से मिले। उन्हें आश्वस्त किया कि वे विदेश मंत्रालय से अनुमति लेकर उन्हें भेजेंगे।

जिलाधिकारी सबसे पहले अस्सीघाट के पास गणेश शंकर मिश्रा गेस्ट हाउस व मुश्ताक हास्टल का निरीक्षण किया। वहां कनाडा, जर्मनी, स्विट्जरलैंड से आकर रुके पर्यटकों से पूछताछ की। गणेश शंकर गेस्ट हाउस में 5 विदेशी थे। उन्होंने  खाने-पीने के संबंध में जानकारी ली। एक विदेशी को अपने देश जाना है जिसके लिए विदेश मंत्रालय से अनुमति मिल गई है। वहां पर उनको कोई समस्या नहीं है। अपने देश लौटने को लेकर विदेशी नागरिकों ने जिलाधिकारी से जानकारी प्राप्त की। बताया कि विदेश मंत्रालय से जो भी अनुमति मिलेगी उसी के अनुसार यहां से विदेशी नागरिकों को भेजा जायेगा।

chat bot
आपका साथी