संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का 38वां और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 42वां दीक्षा समारोह

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का 38वां व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 42वां दीक्षा समारोह दो मार्च को होगा। दोनों विश्वविद्यालय में समारोह का पूर्वाभ्यास एक मार्च को होगा। दोनों विश्वविद्यालय ने समारोह की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 08:50 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:47 AM (IST)
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का 38वां और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 42वां दीक्षा समारोह
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का 38वां व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 42वां दीक्षा समारोह दो मार्च को होगा।

वाराणसी, जेएनएन। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का 38वां व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 42वां दीक्षा समारोह दो मार्च को होगा। दोनों विश्वविद्यालय में समारोह का पूर्वाभ्यास एक मार्च को होगा। दोनों विश्वविद्यालय ने समारोह की तैयारी अंतिम चरण में चल रही है।

दोनों संस्थाओं में समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। जबकि संस्कृत विश्वविद्यालय में सुबह दस बजे से होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि मालदीव के पूर्व राजदूत एवं विदेश मंत्रालय में अपर सचिव(विकास साझेदारी प्रशासन) अखिलेश मिश्र होंगे। वहीं विद्यापीठ में दोपहर तीन बजे से आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (भारत सरकार) सचिव प्रो.आशुतोष शर्मा होंगे।

संस्कृत विश्वविद्यालय के योग साधना केंद्र के संवाद कक्ष में रविवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने बताया कि अब दीक्षा समारोह दस बजे से होगा। जबकि पहले सुबह 11 बजे से होने वाला था।

प्रो. रामयत्न शुक्ल को महामहोपाध्याय की मानद उपाधि

कुलपति ने बताया कि इस बार दीक्षा समारोह में महामहोपाध्याय की मानद उपाधि काशी विद्वत परिषद के अध्यक्ष व संस्कृत के प्रकांड विद्वान पद्मश्री प्रो. रामयत्न शुक्ल दिया जाएगा। राजभवन से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है।

प्रोजेक्टर से होगा प्रसारण

कोविड-19 की गाइड लाइन को देखते हुए ऐतिहासिक मुख्य भवन में करीब 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अन्य विद्यार्थियों के लिए शताब्दी भवन सभागार में प्रोजेक्टर लगाया गया है। इसके अलावा समारोह का फेस बुक पेज पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।

एक नजर गोल्ड मेडलिस्ट व  उपाधियों पर  

-29 मेधावियों को 57 मेडल

-मीना देवी को सर्वाधिक दस पदक

-40 को पीएचडी

-17,244 छात्र-छात्राओं प्रथमा से लगायत पीएचडी तक की उपाधि

chat bot
आपका साथी