पूर्व मध्य रेलवे कर्मियों के लिए 31000 मास्क और 3300 लीटर सैनिटाइजर किया तैयार

पूर्व मध्य रेलवे के 30 हजार से अधिक रेलकर्मी दिन रात अपनी ड्यूटी कर रहे। इनके लिए रेलवे ने अब तक 31 हजार मास्क और 33 सौ लीटर सैनिटाइजर तैयार किया है।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Tue, 07 Apr 2020 08:30 AM (IST) Updated:Tue, 07 Apr 2020 10:35 AM (IST)
पूर्व मध्य रेलवे कर्मियों के लिए 31000 मास्क और 3300 लीटर सैनिटाइजर किया तैयार
पूर्व मध्य रेलवे कर्मियों के लिए 31000 मास्क और 3300 लीटर सैनिटाइजर किया तैयार

चंदौली, जेएनएन। कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसे में पैसेंजर ट्रेनों का तो परिचालन स्थगित है लेकिन आम लोगों को आवश्यकता के सामान उपलब्ध हो सकें, इसके लिए मालगाडिय़ों का परिचालन जारी है। ऐसे चुनौतिपूर्ण समय में भी मालगाडिय़ों का परिचालन सुचारू रूप से हो सके। इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे के 30 हजार से अधिक रेलकर्मी दिन रात अपनी ड्यूटी कर रहे। इनके लिए रेलवे ने अब तक 31 हजार मास्क और 33 सौ लीटर सैनिटाइजर तैयार किया है।

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए वर्तमान परिस्थिति में मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग नितांत आवश्यक है। बाजार में मास्क और सैनिटाइजर की अनुपलब्धता को देखते हुए पूर्व मध्य रेल द्वारा इसे खुद तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलकर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर सहित अन्य सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए मंडलों एवं कारखाना इकाइयों में 2156 मास्क तथा 400 लीटर सैनिटाइजर बनाए गए। इस प्रकार प्रारंभ से अब तक लगभग 31 हजार मास्क और 33 सौ लीटर सैनिटाइजर तैयार किए जा चुका है। इसी तरह छिड़काव के लिए 8463 लीटर कीटनाशक भी बना लिए गए हैं।

इन मंडलों में इतने तैयार हुए मास्क व सेनिटाइजर

धनबाद मंडल ने 9048, दानापुर मंडल ने 2250, समस्तीपुर मंडल ने 1637, सोनपुर मंडल ने 9635, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल ने 5467 तथा सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना के रेल कर्मियों द्वारा घर में ही 27 सौ मास्क तैयार किए गए हैं। इसी तरह धनबाद मंडल ने 2850 लीटर, दानापुर मंडल ने 90 लीटर, समस्तीपुर मंडल ने 38 लीटर, सोनपुर मंडल ने 18 लीटर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल ने 224 लीटर और सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना ने 40 लीटर सेनिटाइजर तैयार किया है।

chat bot
आपका साथी