कुश्ती चैंपियनशिप : 30 पहलवानों का हुआ चयन, गिक्रो रोमन व फ्री स्टाइल में दिखाए दमखम

डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में रविवार को सब जूनियर जिला कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 01:50 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 06:24 PM (IST)
कुश्ती चैंपियनशिप : 30 पहलवानों का हुआ चयन, गिक्रो रोमन व फ्री स्टाइल में दिखाए दमखम
कुश्ती चैंपियनशिप : 30 पहलवानों का हुआ चयन, गिक्रो रोमन व फ्री स्टाइल में दिखाए दमखम

वाराणसी, जेएनएन। डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में रविवार को सब जूनियर जिला कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुशील सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान मनोहर पहलवान, जमुना पहलवान थे। मैच में बालिका वर्ग 40 किलो में आंचल यादव चमाव, 43 किलो में सुधा यादव चिलबिलवा, 46 किलो नीतू यादव विकास इंटर कालेज प्रथम रहीं। वहीं 49 किलो अंशु यादव निवेदिता, 53 किलो श्वेता यादव, 57 किलो में गुड्डी निवेदिता, पलक यादव स्वामीनाथ शुभी यादव निवेदिता, 69 किलो प्रीति सिंह सिगरा, निधि सिंह निवेदिता पहले स्थान पर रहीं।

उधर बालक ग्रिको रोमन 45 किलो में विशाल पाल सिगरा, 48 किलो विष्णु यादव बजरंग नगर, 51 किलो शिवनाथ सिगरा, 55 किलो दिनेश यादव सोनिया अव्वल रहे। 60 किलो रोहित यादव डीएलडब्ल्यूू, 65 किलो धीरज यादव, गया सेठ 71 किलो, अभिषेक यादव सिगरा 80 किलो, सीतांशु यादव गया से 92 किलो, अवनीश यादव बजरंग नगर 110 किलो, कुणाल यादव, गया सभी पहलवान प्रथम स्थान पर रहे।

फ्रीस्टाइल में 45 किलो में धनंजय यादव सोनिया, 48 किलो उज्जवल यादव और गया सेठ,  51 किलो में शिवपाल यादव गया से, 55 किलो में गोलू यादव व  गया सेठ, 60 किलो में नीरज यादव डीएलडब्ल्यूू, 65 किलो में प्रियांशु यादव कपिसा, 71 किलो में अजय यादव चमाव, 80 किलो में प्रवीण यादव डीएलडब्ल्यूू, 92 किलो में ऋ षभ सिंह डीएलडब्ल्यू, 110 किलो में मुलायम सिंह यादव गौडिह विजेता रहे। वाराणसी कुश्ती संघ के  अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने सभी चयनित 30 पहलवानों को बधाई दी। निर्णायक की भूमिका में रामप्रताप यादव,राजेश यादव, सुरेेंद्र यादव, सुरेंद्र पटेल, विमलेश यादव, जावेद अंसारी, उमेश कुमार थे। चैंपियनशिप का संचालन वाराणसी कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सिंह व धन्यवाद वाराणसी कुश्ती संघ के  कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने दिया। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के  कोषाध्यक्ष प्रेम शंकर तिवारी कमलेश चौबे, संतोष शुक्ला, केके बाबुल पहलवान, रणवीर यादव, कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी