वाराणसी में 28 लाख लाभार्थियों को लगा कोरोना का टीका, महा अभियान आज भी जारी

करीब 28 लाख लाभर्थियों को कोरोना की पहली या दोनों डोज लग चुकी है। इसके साथ ही 23 अक्टूबर को भी यह अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सुबह आठ बजे ही स्लाट खोल दिए जाएंगे। इसके बाद लाभार्थी सुबह 10 बजे से अपने निर्धारित केंद्र पर जाकर टीका लगा सकेंगे।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 10:17 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 10:17 AM (IST)
वाराणसी में 28 लाख लाभार्थियों को लगा कोरोना का टीका, महा अभियान आज भी जारी
अभी तक करीब 28 लाख लाभर्थियों को कोरोना की पहली या दोनों डोज लग चुकी है।

वाराणसी, जागरण संवाददाता। जिले में कोविड-19 टीकाकरण का महा अभियान और तेज हो गया है। अभी तक करीब 28 लाख लाभर्थियों को कोरोना की पहली या दोनों डोज लग चुकी है। इसके साथ ही 23 अक्टूबर को भी यह अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सुबह आठ बजे ही स्लाट खोल दिए जाएंगे। इसके बाद लाभार्थी सुबह 10 बजे से अपने निर्धारित केंद्र पर जाकर टीका लगा सकेंगे। इसके लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 243, शहरी क्षेत्र के 101, एक-एक महिला व अंतरराष्ट्रीय स्पेशल केंद्र, 24 टीका एक्सप्रेस, दो मेगा टीका करण केंद्र व तीन केंद्रों राजकीय आयुर्वेदिक कालेज चौकाघाट, एसवीएम हास्पिटल भेलूपुर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में सिर्फ द्वितीय डोज का टीकाकरण किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीबी सिंह ने बताया कि पिछले दिनों जिले के विभिन्न केंद्रों चैरिटेबल अस्पतालों सहित 362 सत्रों का आयोजन कर 21861 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इसमें 12257 लाभार्थियों को  प्रथम डोज तथा 9604 लाभार्थियों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। इस क्रम में 45 वर्ष से ऊपर के 1517 लोगों को  टीका लगाया गया। वहीं 18 वर्ष से 44 वर्ष के 20344 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। जिसमें 11284 लाभार्थियों को प्रथम डोज तथा 9060 लाभार्थियों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। महिला स्पेशल एक केंद्र पर 157 महिलाओं का  टीकाकरण किया गया। अंतर्राष्ट्रीय स्पेशल एक केंद्र पर आठ लाभार्थियों को टीका लगाया गया। कोविड मेगा टीकाकरण केंद्र सम्पूर्णानन्द स्टेडियम सिगरा में 216 व एलटी कॉलेज अर्दली बाजार में 288 लोगों को टीका लगाया गया। केयर टीका एक्सप्रेस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 1609 लोंगों का टीकाकरण किया गया। डा. सिंह ने बताया कि गुरुवार को देश में एक अरब कोरोना का टीका लग चुका था। वहीं काशी में कुल 2794281 लोगों का टीका लगा था। इसके बाद शुक्रवर को 21861 लाभार्थियों काे काेरोना का टीका लगाया गया।

जिले में कुल वैक्सीनेशन : 2794281

प्रथम डोज : 2035419

द्वितीय डोज : 758862

महिला : 1268929

पुरुष : 1520890

हेल्थ केयर वर्कर को लगा टीका : 59872

प्रथम डोज  : 30469

द्वितीय डोज : 29403

फ्रंट लाइन वर्कर को लगा टीका : 88541

प्रथम डोज : 45297

द्वितीय डोज : 43244

18 से 45 साल के कितने लोग हुए प्रतिरक्षित   : 1625775

प्रथम डोज : 1255669

द्वितीय डोज : 370106

45 से 60 साल के कितने लोग हुए प्रतिरक्षित  : 646953

प्रथम डोज : 450098

द्वितीय डोज : 196855

60 साल से अधिक के कितने लोगों को लगे टीके : 373140

प्रथम डोज : 253886

द्वितीय डोज :119254

chat bot
आपका साथी