वाराणसी में कोविड रिस्पांस सेंटर में 24 घंटे रिसीव होंगे 19 काल, जारी की एहतियाती दवाओं की लिस्‍ट

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि कोविड-19 महामारी के इस दौर में जन सामान्य को किसी भी प्रकार की कोविड संबंधी स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल राहत पहुंचाए जाने हेतु काशी कोविड रिस्पांस सेंटर 24 घंटे संचालित किया जा रहा है।

By Abhishek SharmaEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 05:18 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 05:40 PM (IST)
वाराणसी में कोविड रिस्पांस सेंटर में 24 घंटे रिसीव होंगे 19 काल, जारी की एहतियाती दवाओं की लिस्‍ट
तत्काल राहत पहुंचाए जाने हेतु "काशी कोविड रिस्पांस सेंटर" 24 घंटे संचालित किया जा रहा है।

वाराणसी, जेएनएन। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि कोविड-19 महामारी के इस दौर में जन सामान्य को किसी भी प्रकार की कोविड संबंधी स्वास्थ्य समस्या होने पर तत्काल राहत पहुंचाए जाने हेतु "काशी कोविड रिस्पांस सेंटर" 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। जन सामान्य की सहायता हेतु जिसका हेल्पलाइन नंबर 1077/1800-180- 5567, लैंडलाइन नंबर क्रमशः 0542-2221937, 2221939, 2221941, 2221942, 2221944 व 2720005 हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की कोविड संबंधी स्वास्थ्य समस्या होने पर इन नंबरों पर तत्काल सूचना दें। काशी कोविड रिस्पांस सेंटर 24 घंटे संचालित किया जा रहा है तथा इन नंबरों पर एक बार मे 19 कॉल रिसीव किए जाने की व्यवस्था हैं।

जारी की एहतियाती दवाओं की सूची

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि होम आइसोलेशन एवं कोविड पॉजिटिव मरीज हेतु तत्काल उपचार/ट्रीटमेंट शुरू करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार वयस्क व्यक्तियों के लिए Tab IVERMECTIN (टेबलेट इवेरमएक्टिन) 12 एमजी का एक गोली रात्रि के भोजन के उपरांत 3 दिन तक, Azithromycin 500 mg OR Doxycycline 100 mg (अज़ीथ्रोमायसिन 500 एमजी या डोक्सिक्यूलिन 100 एमजी) का एक गोली दिन में भोजन के उपरांत 5 दिन तक, Paracetamol plain 500/650mg (पेरासिटामोल प्लेन 500/650 एमजी) बुखार होने की दशा में तीन बार सुबह, दोपहर, शाम, Sporlac (स्पोर्लक) पेट खराब (लूज मोशन) होने की दशा में एक गोली प्रतिदिन, Syp. Antitussive (सिरप एन्टीट्यूसिव) दो चम्मच तीन बार 5 दिनों तक प्रयोग कर सकते हैं।

10 वर्ष के ऊपर के बच्चों के लिए Azithromycin 250 mg (अज़ीथ्रोमयसिन 250 एमजी) का एक गोली दिन में भोजन के उपरांत 5 दिन तक, Paracetamol plain 250mg (पेरासिटामोल प्लेन 250 एमजी) का एक-एक गोली बुखार होने की दशा में तीन बार सुबह, दोपहर, शाम, Sporlac (स्पोर्लक) पेट खराब (लूज मोशन) होने की दशा में एक गोली प्रतिदिन, Syp. Antitussive (सिरप एन्टीट्यूसिव) दो चम्मच तीन बार 5 दिनों तक प्रयोग कर सकते हैं।

जब कोविड-19 से संबंधित लक्षण हो तो Tab  Fabiflu (टेबलेट फैबिफलू) 800 सुबह-शाम दो गोली पहले दिन व दूसरे दीन से एक गोली सुबह-शाम 4 दिन तक, Tab Azee (टेबलेट अज़ी) 500 एक गोली दिन में भोजन के उपरांत 3 दिन तक, Tab Dexona (टेबलेट डेक्सोना) 4 mg एक गोली दिन में 1 बार 3 दिन तक प्रयोग किया जा सकता है।

इसके अलावा सभी के लिए सामान उपचार (जो उपर्युक्त मेडिसिन के साथ लेना है) में Cap Zincovit (कैप्सूल जिंकोविट) एक गोली दिन में भोजन के उपरांत 5 दिन तक, Tab Limcee Vit.C (टेबलेट लिम्सी विटामिन सी) वयस्कों के लिए सुबह-शाम एक गोली तथा बच्चों के लिए आधी गोली सुबह-शाम, Compulsory Steam भाप चार बार, Water Gargle (वाटर गार्गिल) पानी का गरारा चार बार करना है। Eye Infection (नेत्र संक्रमण के लिए) Eye Drops-Moxiflox (मॉक्सिफ्लाक्स आई ड्रॉप) सुबह-शाम 5 दिन तक प्रयोग किया जा सकता है। आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट में तुलसी-अदरक-काली मिर्च का काढ़ा सुबह-शाम 5 दिन तक प्रयोग किया जाना चाहिए। जब तक spo2 लेबल 90 से कम नहीं होता है तब तक रेमडेसिविर दवाई का प्रयोग करने की जरूरत नहीं है।

chat bot
आपका साथी