वाराणसी के बलदेव पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के लिए 15 ने किया ऑनलाइन नामांकन, मतदान नौ मार्च को

बलदेव पीजी कॉलेज (बड़ागांव) वाराणसी के छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर 15 छात्रों ने ऑनलाइन नामांकन किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अंशु मिश्रा ने बताया कि नामांकन के लिए रविवार को सुबह नौ से शाम छह बजे तक समय दिया गया था।

By Saurabh ChakravartyEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 08:10 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 08:10 AM (IST)
वाराणसी के बलदेव पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के लिए 15 ने किया ऑनलाइन नामांकन, मतदान नौ मार्च को
बलदेव पीजी कॉलेज (बड़ागांव) के छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर 15 छात्रों ने ऑनलाइन नामांकन किया है।

वाराणसी, जेएनएन। बलदेव पीजी कॉलेज (बड़ागांव) के छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर 15 छात्रों ने ऑनलाइन नामांकन किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. अंशु मिश्रा ने बताया कि नामांकन के लिए रविवार को सुबह नौ से शाम छह बजे तक समय दिया गया था। इस दौरान अध्यक्ष पद पर पांच, उपाध्यक्ष व पुस्तकालय मंत्री पद पर तीन-तीन व महामंत्री पद पर दो तथा कला व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए एक-एक प्रत्याशी शामिल हैं। वहीं प्रत्याशियों को नामांकन पत्रों की हार्डकॉपी एक मार्च को सुबह दस से दोपहर एक बजे तक जमा करना है। नामवापसी दो मार्च को सुबह दस से दोपहर दो बजे तक हो सकती है। मतदान नौ मार्च को सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक होगा। तीन बजे से मतगणना होगी।। मतगणना पूरी होते ही परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

इन्होंने किया ऑनलाइन नामांकन

अध्यक्ष (05) : शुभम कुमार सिंह, सूरज कुमार सरोज, सतीश कुमार यादव, प्रभात वर्मा व राजेश कुमार यादव

उपाध्यक्ष (03): प्रद्युम्न यादव, विवेक शर्मा व विशाल सिंह

महामंत्री (02) : संजय पटेल व अमन वर्मा

पुस्तकालय मंत्री (03) : चंदन कुमार पटेल, राहुल पटेल व वंदना गौरव

संकाय प्रतिनिधि- कला संकाय : विवेक पांडेय व विज्ञान संकाय रंजीत कुमार वर्मा।

chat bot
आपका साथी