गायत्री शक्तिपीठ में 14 बटुकों के हुए यज्ञोपवीत संस्कार

संवाद सहयोगी शुक्लागंज बालूघाट स्थिति गायत्री शक्तिपीठ में गुरुवार को 14 बटुकों के यज्ञोपवीत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:20 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:36 PM (IST)
गायत्री शक्तिपीठ में 14 बटुकों के हुए यज्ञोपवीत संस्कार
गायत्री शक्तिपीठ में 14 बटुकों के हुए यज्ञोपवीत संस्कार

संवाद सहयोगी, शुक्लागंज: बालूघाट स्थिति गायत्री शक्तिपीठ में गुरुवार को 14 बटुकों के यज्ञोपवीत संस्कार हुए। यज्ञोपवीत धारण कराने के उपरांत आचार्यों ने बटुकों को गायत्री मंत्र का रोजाना जप करने की सीख दी। उन्होंने बताया कि गायत्री मंत्र का जप करने से सर्व कल्याण होता है। बटुकों ने आचार्यों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

आचार्य पं. मनमोहन तिवारी के सानिध्य में गुरुवार को सुबह आठ बजे से ही गायत्री शक्ति पीठ में बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार प्रारंभ हो गया था। इस अवसर पर अन्य आचार्यों ने भी मंत्रोच्चार के बीच बटुकों को यज्ञोपवीत धारण कराया। दोपहर लगभग दो बजे कार्यक्रम का समापन हुआ। व्यवस्थापक रामचंद्र गुप्ता ने बताया कि गायत्री शक्ति पीठ में यज्ञोपवीत के साथ अच्छे संस्कारों की भी शिक्षा आचार्य जन देते हैं। जिससे उज्जवल भविष्य का निर्माण होता है। उन्होंने बताया कि शिक्षा के साथ संस्कारवान होना बेहद जरूरी है। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने आचार्यों के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया।

chat bot
आपका साथी