घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं ने बताई पीड़ा

जागरण संवाददाता उन्नाव शासन के निर्देशों पर मिशन शक्ति के अंतर्गत आधी आबादी की सशक्तीकर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 06:26 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 06:26 PM (IST)
घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं ने बताई पीड़ा
घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं ने बताई पीड़ा

जागरण संवाददाता, उन्नाव: शासन के निर्देशों पर मिशन शक्ति के अंतर्गत आधी आबादी की सशक्तीकरण का ध्यान रखते हुए डीएम ने एक घंटे का समय इनको हक की बात कहने के लिए दिया। शासन से निर्धारित दो घंटे की अवधि से आधे समय में डीएम के सामने घरेलू हिसा, दहेज, ससुराली प्रताड़ना, पोषण संबंधी समस्याएं आईं। छह महिलाओं ने लैंडलाइन फोन के माध्यम से अपनी बात कही। वहीं, गूगल मीट से दो महिलाओं ने डीएम का अपनी समस्या बताई। डीएम ने संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए फौरन संबंधित विभागाध्यक्षों को स्थानांतरित कर दिया। हक की बात में कुल आठ महिलाओं ने ही डीएम से बात की। कार्यक्रम शाम चार से पांच बजे की बीच किया गया। इस दौरान डीएम रवींद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट में अपने कार्यालय से ही संबंधित महिलाओं का हक की बात को सुना।

----------------

ये रहे प्रकरण

1- शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला एबी नगर, गांव चिलौला से महिलाओं ने फोन कर बताया कि पति की प्रताड़ना से तंग है। शराब पीकर मारपीट करने का रोज का क्रम है। इस पर डीएम ने निस्तारण के लिए फौरन एसपी आनंद कुलकर्णी को संबंधित मामला स्थानांतरित किया।

2- फतेहपुर चौरासी में घरेलू व ससुराली प्रताड़ना के मामले का जिक्र करते हुए महिला ने कहा कि उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता है। इससे घर में शांतिपूर्वक रहना मुश्किल हो गया है। यह मामला भी एसपी को निस्तारण के लिए दिया गया।

3- मौरावां थाने से आए प्रकरण में महिला ने कहा कि उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा है। जल्द ही निस्तारण न होने पर कुछ भी हो सकता है।

4- तारा गांव से एक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कहा कि राशन की दुकान तो आवंटित हो गई। लेकिन राशन नहीं दिया जा रहा है। इस पर डीएम ने मामला डीएसओ को स्थानांतरित करते हुए फौरन निस्तारण के आदेश दिए।

5- उन्नाव कोतवाली से एक मामला पोषण संबंधी समस्या का आया। एक लड़की ने बताया कि पिता की मौत पर बड़ी बहन को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नौकरी मिली, अब वह हमलोगों का खर्चा वहन करना तो क्या खाने पीने की व्यवस्था नहीं कर रही हैं। इस पर डीएम ने मामले की देखरेख के लिए डीआइओएस को निर्देशित किया।

chat bot
आपका साथी