घर पहुंची हमले में जख्मी महिला

संवाद सूत्र परियर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सदमपुर निवासी महिला खेत में बीते सोमवार गे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 07:16 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 07:16 PM (IST)
घर पहुंची हमले में जख्मी महिला
घर पहुंची हमले में जख्मी महिला

संवाद सूत्र, परियर : सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सदमपुर निवासी महिला खेत में बीते सोमवार गेहूं काट रही थी। तभी एक युवक ने उस पर हंसिया से वार कर दिया था। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर वह भाग गया था। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।

सदमपुर गांव निवासी 58 वर्षीय मइका पत्नी बचानी सोमवार देरशाम खेत पर गेहूं काट रही थी। तभी अचानक एक युवक ने पीछे से पकड़ लिया और हंसिया से महिला का गला दबाकर रेतने लगा। महिला युवक से भिड़ गई और मदद को शोर मचाया तो आसपास के खेतों में गेहूं काट रहे किसान उसकी ओर दौड़े। लोगों को आता देख अंधेरे का फायदा उठाकर युवक वहां से भाग निकला। महिला को स्थानीय अस्पताल से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां उसका प्राथमिक इलाज कर घर भेज दिया गया। परियर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर वे मौके पर पहुंचे थे। जहां मौके से खून लगा हंसिया बरामद हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर ली गई है। अंधेरा होने से महिला उसे पहचान नहीं सकी थी।

chat bot
आपका साथी