महिला का फंदे से लटका मिला शव

संवाद सूत्र औरास थाना क्षेत्र के घमियाना गांव में महिला का कमरे की छत के छल्ले में साड़ी से फांसी के फंदे पर लटकता शव मिला। यह नजारा देख परिजन दंग रह गए। ससुरालवालों ने मौत की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को थाने ले आई जहां सूचना पर थाने पहुंचे मायके वालों ने पति सहित अन्य ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगा थाने के बाहर हंगामा किया। इस पर थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दे पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह मायके पक्ष के लोगों को शांत कराया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Apr 2019 12:06 AM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 12:06 AM (IST)
महिला का फंदे से लटका मिला शव
महिला का फंदे से लटका मिला शव

संवाद सूत्र, औरास : थाना क्षेत्र के धमियाना गांव में महिला का शव कमरे की छत के छल्ले में साड़ी से लटकता मिला। ससुरालियों ने फंदे से लटककर आत्महत्या की बात कही, जबकि मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगा थाना में हंगामा किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिला सभी को शांत किया।

धमियाना गांव निवासी उमेश पुत्र राजेंद्र की शादी आठ वर्ष पहले मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अटेर गांव निवासी सुरेश की बेटी शशि (28) से हुई थी। सोमवार रात शशि खाना खाकर कमरे में सोने चली गई। मंगलवार सुबह ज्यादा देर तक उसके कमरे से न निकलने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। कोई उत्तर न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा तो शव लटका देख सन्न रह गए। अफरातफरी के बीच ससुरालियों ने मायका पक्ष के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को नीचे उतार थाना ले आई। कुछ देर बाद थाना पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने पति समेत अन्य ससुरालवालों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने मायके पक्ष के लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का भरोसा दिला शांत कराया। ससुरालियों ने पूछताछ में शशि के आत्महत्या करने की बात पुलिस को बताई है। उधर शशि की मौत के बाद तीन बच्चों मे 6 वर्षीय राहुल, चार वर्षीय राधिका और 2 वर्षीय सुधा की आंखे मां को खोजती नजर आईं। घर में कोहराम मचा रहा।

chat bot
आपका साथी