तालाब में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

संवाद सूत्र चकलवंशी माखी थाना क्षेत्र के गांव बाबा खेड़ा बस्ती के अंदर स्थित एक तालाब में महि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 12:58 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 12:58 AM (IST)
तालाब में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
तालाब में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

संवाद सूत्र, चकलवंशी :

माखी थाना क्षेत्र के गांव बाबा खेड़ा बस्ती के अंदर स्थित एक तालाब में महिला का शव पानी में उतराता हुआ ग्रामीणों ने देखा। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवा कर शिनाख्त कराने के प्रयास किए। लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

बाबाखेड़ा गांव में आबादी से लगा हुआ अतरा तालाब है। शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तालाब से काफी तेज दुर्गंध आने पर लोगों को कुछ संदेह हुआ। ग्रामीणों ने करीब जाकर देखा तो बीच में एक महिला का औंधे मुंह शव पानी में उतराता हुआ दिखाई पड़ा। इसपर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश शुरू की। पुलिस के अनुसार मृतका कत्थई रंग का ब्लाउज व महरूम रंग का पेटीकोट पहने है। साथ ही हाथों में चूड़ियां तथा गले में लाकेट भी पड़ा है। मृतका की उम्र करीब 40 साल के आसपास बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को शव को 11 बजे के आसपास देखा गया। शव पांच छह दिन पुराना लग रहा है। आशंका है कि उसकी गला दबा कर हत्या कर शव को तालाब में दबा दिया गया। बारिश के चलते पानी बढ़ने से शव ऊपर आ गया है। थानाध्यक्ष माखी राजेश सिंह ने बताया कि शव कि शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। दहेज)) दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज संसू, चकलवंशी : दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराली जनों ने घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने पहुंच कर पति सास, ससुर, देवर, ननद सहित छह ससुराली जनों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

माखी थाना क्षेत्र के गांव थाना निवासी जीनत पुत्री गोगे ने माखी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 2015 में कानपुर निवासी नसीम के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराली जनों ने दहेज में 50 हजार रुपये कम मिलने व कार की मांग की। जो पूरी नहीं हुई। इसपर उसे ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। पीड़िता अपने मायके आ गयी। जहां से उसने थाने पहुंच कर पति नसीम, ससुर सलीम, सास सुधरा, ननद शबनम, देवर अल्ताफ सहित छह के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर छह ससुराली जनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी