राज्यस्तरीय डा‌र्ट्स प्रतियोगिता में उन्नाव को मिला एक रजत व दो कांस्य पदक

जागरण संवाददाता उन्नाव बाराबंकी में डा‌र्ट्स खेल की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उन्नाव के खि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 04:46 PM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 04:46 PM (IST)
राज्यस्तरीय डा‌र्ट्स प्रतियोगिता में उन्नाव को मिला एक रजत व दो कांस्य पदक
राज्यस्तरीय डा‌र्ट्स प्रतियोगिता में उन्नाव को मिला एक रजत व दो कांस्य पदक

जागरण संवाददाता, उन्नाव: बाराबंकी में डा‌र्ट्स खेल की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उन्नाव के खिलाड़ियों ने दो कांस्य व एक रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में बाराबंकी समेत 15 जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण, 5 रजत, और देा कांस्य पदक के साथ कानपुर नगर प्रथम, 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य के साथ बाराबंकी दूसरे स्थान तथा 3 कांस्य पदक के साथ शाहजहांपुर तीसरे स्थान पर रहा।

उत्तर प्रदेश डा‌र्ट्स खेल संघ की अध्यक्ष मौसमी साहू ने बताया कि 30 से 31 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, मैनपुरी, हरदोई, शाहजहांपुर, बाराबंकी, प्रयागराज, मेरठ, लखनऊ, चंदौली, मुजफ्फनगर, वाराणसी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर, गोंडा से खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सिद्धार्थ अवस्थी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजेश शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। स्पर्धा में मौरावां के हर्षित गुप्ता पुत्र धीरज गुप्ता ने रजत पदक हासिल किया। मौरावां के ही अर्पित मोरे पुत्र केस्को मोरे ने कांस्य पदक जीता। डबल में अचलगंज के आयुष गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता ने कांस्य पदक जीता। उन्नाव के खिलाड़ियों ने पहली बार तीन पदक जीत इस खेल में अपनी प्रतिभा को दिखाया। कार्यक्रम में बाराबंकी डा‌र्ट्स संघ से चेयरमैन जुबैर खान, अध्यक्ष अंकुर माथुर, वरिष्ठ उपाद्यक्ष मनीष बैसवार, सहसचिव संजीव वर्मा, फराज अहमद, सुशांत, समेत सभी जिलों के सचिव एवं अध्यक्ष मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी