Unnao Case : उन्नाव कांड- कोर्ट का फैसला सुन बेहोश हुई दुष्कर्म पीड़िता

Unnao Case पीड़िता को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी करार देने के साथ कोर्ट से शशि सिंह को बरी करने की जानकारी हुई तो बेहोश हो गई।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 06:04 PM (IST)
Unnao Case : उन्नाव कांड- कोर्ट का फैसला सुन बेहोश हुई दुष्कर्म पीड़िता
Unnao Case : उन्नाव कांड- कोर्ट का फैसला सुन बेहोश हुई दुष्कर्म पीड़िता

उन्नाव, जेएनएन। दुष्कर्म के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ की चौखट पर उन्नाव से न्याय मांगने पहुंची पीड़िता रायबरेली में दुर्घटना गंभीर रूप से घायल होने के बाद अब एम्स नई दिल्ली में इलाज करा रही है। दुष्कर्म के मामले में उसको भी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में आज होने वाली सुनवाई का इंतजार था।

इलाज से जिंदगी की जंग जीतने वाली दुष्कर्म पीड़िता कोर्ट का फैसला सुनने के बाद बेहोश हो गई। दोपहर बाद उसको विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी करार देने के साथ कोर्ट से शशि सिंह को बरी करने की जानकारी हुई तो वह बेहोश हो गई। उसकी मां के मुताबिक वह शशि सिंह को बरी करने को लेकर बेहद आहत है। पीड़िता के साथ मां और बहनें भी कोर्ट के इस फैसले से व्यथित तो हैं पर विधायक को दोषी मानने पर कोर्ट को आभार जताया। इसके साथ ही अपनी वकील पूनम कोसी और धर्मेंद्र मिश्रा के साथ सीबीआई के वकील को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने न्याय की उनकी लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया।

पीड़िता के साथ ही उसकी मां तथा बहनों को भी उम्मीद है कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को कोर्ट से अब सख्त से सख्त सजा मिलेगी। मां ने कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर ने हमारे परिवार को बिखेर दिया है। हम लोग तो बेहद परेशान हो गए हैं। परिवार के बच्चों का भविष्य भी अंधरकारमय हो गया है। हमको अब कुलदीप सिंह सेंगर को सबसे सख्त सजा का इंतजार है। हमको भरोसा है कि कोर्ट उनको ऐसी सजा देगा, जिससे अन्य नेता भी सहम जाएंगे।  

chat bot
आपका साथी