दो घंटे की बारिश से राहत, फिर उमस

जागरण संवाददाता उन्नाव बुधवार की दोपहर मानसून की बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 05:03 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:43 PM (IST)
दो घंटे की बारिश से राहत, फिर उमस
दो घंटे की बारिश से राहत, फिर उमस

जागरण संवाददाता, उन्नाव : बुधवार की दोपहर मानसून की बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली, लेकिन बारिश बंद होते ही उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। हालांकि धान की फसल की पलेवा करने वाले किसानों के चेहरे खुश नजर आए।

समय से पहले आया मानसून तेजी से नहीं बरस रहा है। बुधवार को पूरे दिन बदली छाई रही जिससे सुबह उमस रही। हवा रुकी रही वहीं आ‌र्द्रता का प्रतिशत बढ़त रहा। दोपहर 1.30 बजे से बारिश होना शुरू हुई। पहले तेज बारिश हुई फिर हल्की बारिश होती रही। करीब दो घंटे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश से सिविल लाइन मध्य, एसपी कार्यालय के सामने, बड़ा चौराहा, धवन रोड, तालिब सराय, अनवार नगर, किला, कलेक्टरंगज फाटक में सड़क पर पानी भरा रहा। इस कारण वाहन सवारों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा, वहीं आद्रता का प्रतिशत 85 फीसद रहा। पूरे दिन में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना है।

.............

धान की नर्सरी को मिला पानी

- बारिश न होने से धान की नर्सरी की सिचाई के लिए किसान परेशान थे। पिछले दो दिन से बारिश होने से धान की नर्सरी को पानी मिल गया है। जिले में 6 हजार हेक्टेयर में धान की नर्सरी लगी है। बारिश होने से किसानों ने रोपाई और पलेवा लगना शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि यदि 10 दिन बारिश हो जाए तो पहले चरण की धान की फसल को खासा फायदा हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी