आवारा पशुओं के आतंक से परेशान किसान खेत पर बिता रहे सर्द रात

संवाद सहयोगी पुरवा फसलों के लिए ग्रहण बन चुके आवारा पशुओं के आतंक ने किसानों का सु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 12:22 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 12:22 AM (IST)
आवारा पशुओं के आतंक से परेशान किसान खेत पर बिता रहे सर्द रात
आवारा पशुओं के आतंक से परेशान किसान खेत पर बिता रहे सर्द रात

संवाद सहयोगी, पुरवा : फसलों के लिए ग्रहण बन चुके आवारा पशुओं के आतंक ने किसानों का सुख चैन छीन लिया है। इस गंभीर समस्या के निदान के लिए सरकार द्वारा गोशाला खुलने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकल सका। जिससे रबी की फसल के वक्त किसान आवारा पशुओं की धमा चौकड़ी से परेशान हैं। निराश किसान स्वयं दिन रात एक कर पहरेदारी करने के लिए मजबूर हो चुका है।

किसानों के लिए आवारा पशु मुसीबत बन गये हैं। वनरोज के अलावा, आवारा मवेशियों का झुंड फसलों को चौपट कर रहा है। जीतोड़ मेहनत से लगाई गयी फसलों पर कभी वनरोज हमला करते हैं तो कभी गाय, बैलों का झुंड फसल चर जाता है। किसान परेशान हैं और हाथ में लाठी लेकर सर्द रातों में फसल ताकने पर मजबूर हो गए हैं। पुरवा क्षेत्र में केसरीखेड़ा, भूपतिपुर, राजा खेड़ा, धिरजीखेड़ा, सरसो, छूलामऊ, भदनांग, बरवट, भूलेमऊ आदि गांवों में आवारा पशुओं की बढ़ी संख्या फसलों पर हमला कर रही है। कई बार किसान आस-पास की गोशालयों में पशुओं को बंद भी करवा चुके हैं, लेकिन उसके बावजूद हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।

......

बंगले में आग लगने से एक मवेशी की मौत

बांगरमऊ: क्षेत्र के गांव अहिरनपुरवा मजरा लतीफपुर निवासी सुनील पुत्र राजकुमार के घर के बाहर रखे बंगले में बीती रात अचानक आग लग गई। लपटें देख ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया। पानी भरी बाल्टी आग पर फेंक बमुश्किल काबू पाया जा सका। बंगले में एक भैंस जलकर मर गई वहीं बैल-गाय समेत चार मवेशी झुलस गए। ग्रह स्वामी के अनुसार आग की वजह से एक मवेशी की मौत हो गई। करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है।

chat bot
आपका साथी