वर्ष 2024 में 160 किमी की गति से दौड़ेंगीं ट्रेनें

जागरण संवाददाता उन्नाव कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर सेमी हाई स्पीड ट्रैक व स्लीपर बिछाने क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 11:40 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 11:40 PM (IST)
वर्ष 2024 में 160 किमी की गति से दौड़ेंगीं ट्रेनें
वर्ष 2024 में 160 किमी की गति से दौड़ेंगीं ट्रेनें

जागरण संवाददाता, उन्नाव : कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर सेमी हाई स्पीड ट्रैक व स्लीपर बिछाने का कार्य दिसंबर 2023 में पूरा हो जाएगा। रेलवे बोर्ड से निर्धारित सेमय सीमा को देखते हुए इस दिशा में कार्य युद्ध स्तर पर हो गया है। लक्ष्य पूरा होने के साथ 74 किमी की दूरी वाले इस रूट पर ट्रेनों की गति 110 से 160 किमी प्रति घंटा हो सकेगी। इससे यात्रियों का सफर पहले से ज्यादा सुगम हो जाएगा। अभी इस दूरी को पूरी करने में एक्सप्रेस ट्रेनों को करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है। नई गति मिलने के साथ ही ट्रेनें एक घंटे में पहुंच सकेंगीं। वर्ष 2024 में यह सपना साकार होगा।

बुधवार को उन्नाव जंक्शन का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने लखनऊ-कानपुर रूट पर चल रहे कार्यों को जांचा। उन्होंने जंक्शन पर कराए जाने वाले नॉन-इंटरलॉकिग कार्यों के बारे में भी सिग्नल विभाग के अधिकारियों से जानकारी की। आशुतोष गंगल ने बताया कि कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर ट्रेनों को 160 किमी गति दी जानी है। दिसंबर 2023 तक इस लक्ष्य को पूरा किया जाना है। इसे देखते हुए कार्य तेज करा दिया गया है। लखनऊ से कानपुर के मध्य करीब 45 फीसद कार्य पूरा हो चुका है। कानपुर से लखनऊ रूट पर कार्य तेजी से निपटाए जा रहे। उन्नाव जंक्शन को छोड़कर सोनिक से अजगैन स्टेशन के मध्य का ट्रैक व स्लीपर बदला जा चुका है। गंगा नदी पुल पर पूर्व में यह कवायद हो चुकी है। अब गंगापुल बायां किनारा से मगरवारा स्टेशन के मध्य कार्य कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी