पूर्व प्रधान पर हमले में तीन और आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी पाटन थाना बिहार क्षेत्र के ग्राम पितुवा खेड़ा मजरा जप्सरा निवासी पूर्व प्रधान मोनू

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 04:52 PM (IST) Updated:Fri, 28 May 2021 04:52 PM (IST)
पूर्व प्रधान पर हमले में तीन और आरोपित गिरफ्तार
पूर्व प्रधान पर हमले में तीन और आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, पाटन : थाना बिहार क्षेत्र के ग्राम पितुवा खेड़ा मजरा जप्सरा निवासी पूर्व प्रधान मोनू सिंह व उनके छह साथियों के ऊपर पितुवा खेड़ा निवासी नीरज यादव आदि ने एक अप्रैल को हमलाकर घायल कर दिया था। पूर्व प्रधान के भाई प्रभाकर सिंह ने नीरज यादव सहित 14 लोगों को नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद ही नामजद आरोपित ज्ञानेंद्र सिंह व कौशलेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद एक आरोपित विजय कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद 11 आरोपित पुलिस पकड़ से दूर थे। पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपितों के ऊपर इनाम घोषित कर दिया था। शुक्रवार को थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह व स्वाट टीम प्रभारी गौरव कुमार ने नामजद आरोपित महिपाल पुत्र राम बहादुर यादव, भोरे उर्फ कुलदीप पुत्र कृपा शंकर निवासी गण पितुवा खेड़ा एवं अजीत यादव उर्फ छोटकू पुत्र शिव बालक को गिरफ्तार किया। इनमें महिपाल पर 12 हजार, भोरे व अजीत पर पांच-पांच हजार का इनाम था। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रयास चल रहा है, अन्य आरोपित भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी