पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी पाटन बिहार थानाक्षेत्र के गांव पितुवाखेड़ा के मजरे जप्सरा में पूर्व प्रधान व उनक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 05:36 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 05:36 PM (IST)
पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपित गिरफ्तार
पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, पाटन: बिहार थानाक्षेत्र के गांव पितुवाखेड़ा के मजरे जप्सरा में पूर्व प्रधान व उनके आधा दर्जन समर्थकों पर हुए प्राणघातक हमले में इनामी वांछितों में पुलिस ने मुख्य आरोपित नीरज यादव सहित तीन को सोमवार गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तार आरोपितों पर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था।

पितुवा खेड़ा के मजरे जप्सरा निवासी पूर्व प्रधान मोनू सिंह व उनके आधा दर्जन साथियों पर पितुवा खेड़ा निवासी नीरज यादव आदि ने बीती एक अप्रैल को हमला बोलकर घायल किया था। पूर्व प्रधान के भाई प्रभाकर ने नीरज यादव सहित 14 को नामजद व आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस ने नामतों में छह को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद से आठ लोग पुलिस पकड़ से दूर थे। इस पर एसपी ने फरार नामितों पर इनाम घोषित कर दिया था। सोमवार को एसओ संतोष कुमार सिंह, दारोगा योगेंद्र सिंह व स्वॉट प्रभारी गौरव कुमार ने सूचना पर मुख्य आरोपित नीरज पुत्र राम बहादुर, कृष्ण पाल उर्फ केपी पुत्र लालता निवासी पितुवा खेड़ा व बहादुर यादव उर्फ पहाड़ी पुत्र ओमप्रकाश निवासी सीपतपुर थाना बीघापुर हालपता पितुवा खेड़ा को गिरफ्तार किया। इनमें नीरज व कृष्ण पाल पर 12-12 हजार व बहादुर यादव पर 5 हजार का इनाम था। जबकि अभी भी नामितों में पांच फरार आरोपितों पर भी इनाम घोषित है। एसओ ने कहा कि प्रयास चल रहा है। अन्य को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी