युवक का शव फंदे से लटका मिला

थाना क्षेत्र के गांव ओसियां में शुक्रवार की दोपहर एक युवक का कमरे के भीतर फांसी के फंदे से लटका शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 07:27 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 06:24 AM (IST)
युवक का शव फंदे से लटका मिला
युवक का शव फंदे से लटका मिला

संवाद सूत्र, बीघापुर : थाना क्षेत्र के गांव ओसियां में शुक्रवार की दोपहर एक युवक का कमरे के भीतर फांसी के फंदे से लटका शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के गांव ओसिया निवासी रामस्वरूप का 35 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार जो गांव में ही रहकर मजदूरी का कार्य करता था और गांव से सटे अपने खेतों में बने छोटे से घर में पिता से अलग अपने परिवार के साथ रहता था ग्रामीणों के अनुसार राम स्वरूप शराब का लती था। नशे की हालत में पत्नी व बच्चों के साथ रोज मारपीट भी किया करता था। दो दिनों से नशेबाजी के चलते मारपीट से आजिज आकर उसकी पत्नी गांव में ही रह रहे सास-ससुर के पास चली गई। शुक्रवार दोपहर को राम स्वरूप का शव छत के कुंडे से फांसी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से बच्चों, माता-पिता व पत्नी सियावती का रो-रोकर बुरा हाल था। चर्चा है युवक ने गुरुवार शाम को भी फांसी लगाए जाने का प्रयास किया था।

chat bot
आपका साथी