बच्चे से कुकर्म के बाद हत्या के आरोपितों को भेजा जेल

जागरण संवाददाता उन्नाव छह वर्षीय मासूम की कुकर्म के बाद हत्या के आरोपित व्यक्ति व उसके बे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 04:59 PM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 04:59 PM (IST)
बच्चे से कुकर्म के बाद हत्या के आरोपितों को भेजा जेल
बच्चे से कुकर्म के बाद हत्या के आरोपितों को भेजा जेल

जागरण संवाददाता, उन्नाव: छह वर्षीय मासूम की कुकर्म के बाद हत्या के आरोपित व्यक्ति व उसके बेटे को गुरुवार को जेल भेजा गया। इससे पहले एसपी दिनेश त्रिपाठी ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों के समक्ष घटना का राजफाश किया।

बता दें कि आसीवन के गांव सिर्सचेरी निवासी ओमप्रकाश का छह वर्षीय बेटा बीते बुधवार लापता हो गया था। दूसरे दिन उसका शव नाले में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी कुकर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई थी। बीते बुधवार घटना के सातवें दिन पुलिस ने हत्यारे पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। इसमें गांव निवासी 55 वर्षीय बिल्ला पुत्र भगवंत और उसका बेटा मनोज शामिल था। एसपी ने दोनों को मीडिया के सामने लाकर घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना पूरी तरह से ब्लाइंड थी। आरोपित को एक बार पकड़ने के बाद कोई साक्ष्य न मिलने पर छोड़ दिया गया था। हालांकि बाद एएसपी शशि शेखर सिंह, सीओ आशुतोष व एसओ आसीवन अनुराग सिंह के प्रयास से आरोपित तक पहुंचा जा सका।

chat bot
आपका साथी