सुनीता के पांचवीं बार निर्विरोध बीडीसी निर्वाचन की संभावना

संवाद सहयोगी बांगरमऊ निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सुनीता दिवाकर 5वीं बार क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:33 PM (IST)
सुनीता के पांचवीं बार निर्विरोध बीडीसी निर्वाचन की संभावना
सुनीता के पांचवीं बार निर्विरोध बीडीसी निर्वाचन की संभावना

संवाद सहयोगी, बांगरमऊ : निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सुनीता दिवाकर 5वीं बार क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होंगी। सुनीता के खिलाफ किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। ऐसे में ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी निर्विरोध निर्वाचन होगा। सुनीता वर्ष 2000 में वह पहली बार निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थी और निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनी थीं। उसके बाद से उनका राजनीतिक सफर बराबर चल रहा है।

क्षेत्र के प्रमुख समाज सेवी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन लाल दिवाकर की पत्नी व निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सुनीता दिवाकर पहली बार वर्ष 2000 में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बनी थीं और वह निर्विरोध ब्लाक प्रमुख भी बनी थीं। वर्ष 2005 व 2010 में भी वह निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनीं, जबकि 2015 में वह क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध बनी लेकिन ब्लाक प्रमुख पद के लिए उन्हें चुनाव का सामना करना पड़ा था और 80 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से उन्हें 79 सदस्यों के वोट पाकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। वहीं इस बार 2021 में क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव में निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सुनीता दिवाकर ने ग्राम पंचायत लतीफपुर से क्षेत्र पंचायत के चुनाव में वार्ड संख्या 52 से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था लेकिन उनके विरुद्ध किसी अन्य व्यक्ति ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। इसके कारण सुनीता दिवाकर का निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुना जाना पक्का हो गया है।

------

नहीं हटाए गए सार्वजनिक स्थलों से पोस्टर और बैनर

गंजमुरादाबाद: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद रविवार को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए। वहीं आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निजी व सरकारी संस्थानों पर पोस्टर, बैनर पटे पड़े हैं।

chat bot
आपका साथी