सताने लगा संक्रमण का डर तो भागे अपने घर

जागरण संवाददाता उन्नाव महाराष्ट्र प्रांत में कोरोना संक्रमण लगातार भयावह हो रहा है। इस

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:59 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:59 PM (IST)
सताने लगा संक्रमण का डर तो भागे अपने घर
सताने लगा संक्रमण का डर तो भागे अपने घर

जागरण संवाददाता, उन्नाव : महाराष्ट्र प्रांत में कोरोना संक्रमण लगातार भयावह हो रहा है। इसके चलते वहां से बाहर के लोगों का पलायन दिनोंदिन बढ़ रहा है। रोजाना सैकड़ों लोग वहां से विभिन्न साधनों से उन्नाव भी पहुंच रहे हैं। इसमें ट्रेनों से भी लोग बड़ी संख्या में वापस आ रहे हैं। बीते दिनों की तरह बुधवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। विभिन्न ट्रेनों से उन्नाव स्टेशन पर करीब 159 लोग पहुंचे।

बुधवार सुबह उन्नाव पहुंची पुष्पक एक्सप्रेस से जंक्शन में उतरी बिछिया के नेवरना निवासी मीरा पांडे के अनुसार वे मुंबई से आई हैं। इस समय वहां से आने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। लोग अपने गांवों की ओर जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके चलते वे भी अपने घर लौटने को मजबूर हुई हैं। वहां से एक का फोन आया था कि अब वहां से निकलने को साधन भी कम पड़ने लगे हैं। वहीं महाराष्ट्र में रह रहे अकरम खान ने बताया कि उन्हें बिलग्राम जाना है। वे मुंबई में रहकर काम करते हैं, वहां की स्थिति अब सामान्य नहीं रही है। लॉकडाउन जैसे हालात बन गए हैं। सुधार न होने से माहौल प्रतिदिन खराब होता जा रहा है। मुंबई से आए अजमल ने कहा कि वे पुरवा के निवासी हैं अपने गांव लौटे हैं। बताया कि वहां अभी लॉकडाउन लगा नहीं है लेकिन स्थिति उससे कमतर नहीं है। शिवकुमार ने बताया कि वे मुंबई से रायबरेली जाने को उन्नाव उतरे हैं। उनके यहां कुछ कार्य होने की वजह से टिकट पूर्व में ही आरक्षित करा लिया था। वे अपने निजी काम के चलते लौटे हैं।

chat bot
आपका साथी