सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में विधानसभा अध्यक्ष ने टेका माथा

संवाद सूत्र भगवंत नगर धानीखेड़ा गांव स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर में सोमवार को श्री सिद्धेश्वर युवा स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 07:33 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 07:33 PM (IST)
सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में विधानसभा अध्यक्ष ने टेका माथा
सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में विधानसभा अध्यक्ष ने टेका माथा

संवाद सूत्र, भगवंत नगर: धानीखेड़ा गांव स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर में सोमवार को श्री सिद्धेश्वर युवा संघ की ओर से जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें संपूर्ण रात्रि कीर्तन प्रेमी मौजूद रहे। कीर्तन क्रांति माला कानपुर व रोशनी अंजान लखनऊ के मध्य प्रात: तक सवाल जवाब का दौर चलता रहा। दोनों ही कीर्तनकारों ने अनेक धार्मिक, सामाजिक बेजोड़ गीतों की प्रस्तुति दी। आयोजन का शुभारंभ भगवान महादेव के भव्य श्रृंगार पूजन, आरती व कन्या भोज के साथ हुआ। देर शाम सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने महादेव के दर्शन कर आरती की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन होने चाहिए। ऐसे आयोजनों से समाज के हर वर्ग की उपस्थिति भाई चारा बढ़ती है। भाजपा नेता अरुण दीक्षित ने महादेव की चौखट पर माथा टेक कर भोलेनाथ की आरती उतार कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। श्री सिद्धेश्वर युवा संघ द्वारा आयोजित इस धार्मिक आयोजन का संचालन निशाकांत दिक्षीत ने किया। जबकि, संजय शुक्ला, योगेश बाजपेयी, पंकज मिश्रा, नीरज बाजपेयी, शत्रुघ्न सिंह, रिकू शुक्ला, प्रकाश सिंह, भोले सिंह, अंकित पांडे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी