सड़क पर सन्नाटा, चप्पे-चप्पे पर रहा पहरा

जागरण संवाददाता उन्नाव बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए शासन के निर्देश पर लागू 35 घंट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 08:37 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 08:37 PM (IST)
सड़क पर सन्नाटा, चप्पे-चप्पे पर रहा पहरा
सड़क पर सन्नाटा, चप्पे-चप्पे पर रहा पहरा

जागरण संवाददाता, उन्नाव : बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए शासन के निर्देश पर लागू 35 घंटे का क‌र्फ्यू का रविवार शाम तक व्यापक असर देखने को मिला। शनिवार रात आठ बजे से लेकर रविवार रात तक शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजार पूरी तरह बंद रहे। इस बीच लोग निकले, लेकिन आवश्यक कार्य को लेकर, उन्हें भी पुलिस की पूछताछ के बाद ही आगे बढ़ने को मिला। इस बीच शहर के मुख्य मार्ग स्थित दोनों छोरों पर बने भवनों पर दमकल कर्मियों ने सैनिटाइजेशन किया। वहीं पालिका कर्मियों ने भी चूना आदि का छिड़काव किया। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी चुना आदि का छिड़काव किया गया।

शासन के निर्देश पर कोरोना की दूसरी लहर में बढ़ते संक्रमण के कारण शनिवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह तक क‌र्फ्यू रखने का निर्देश दिया गया। इसी के तहत रात आठ बजे भारी पुलिस बल के साथ पहले सीओ कृपा शंकर व कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र ने संयुक्त रूप से शहर में रूट मार्च करते हुए दुकानों को बंद करा दिया और बाहर घूम रहे लोगों को घरों की तरफ रवाना कर दिया गया। इसी के साथ शहर के मुख्य मार्ग पर पूरी तरह से सन्नाटा छा गया। रविवार सुबह से ही इस बंदी का व्यापक असर देखने को मिला। आवश्यक वस्तुएं जैसे दूध ब्रेड व दवा आदि की दुकानों को छोड़ दिया जाये तो शेष पूरा बाजार पूरी तरह से बंद रहा। इस बीच शहर के मुख्य मार्गों से लेकर दूसरे प्रमुख स्थानों पर तैनात पुलिस बल ने सड़क पर निकलने वाले लोगों को डंडा दिखा कर वापस कर दिया। शहर के छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा और आइबीपी चौराहा पर रविवार दोपहर पुलिस ने सड़क पर घूम रहे लोगों को डंडा दिखा कर भगाया। शहर के अलावा बांगरमऊ, शुक्लागंज, फतेहपुर चौरासी समेत अन्य जगहों पर भी सैनिटाइजेशन व चूना आदि का छिड़काव किया गया।

.......

दमकल कर्मियों ने भी संभाला मोर्चा

- शहर के मुख्य बाजार में छिड़काव करने के लिए दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला। सुबह करीब सात बजे से शुरू हुए इस अभियान में अग्निशमन अधिकारी शिव दरश प्रसाद की अगुवाई में दमकल कर्मियों ने गांधी नगर से लेकर आवास विकास कॉलोनी तक सड़क की मुख्य बाजार के दोनों छोरों पर बने भवनों में छिड़काव का काम शुरू किया। जो दोपहर तक अनवरत चलता रहा।

----

नगर पालिका ने कराया चूना का छिड़काव

- कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए डीएम के निर्देश पर नगर पालिका कर्मी भी पूरी मुस्तैदी के साथ जुटे। एक तरफ जहां पालिका कर्मियों ने सफाई व्यस्था शुरू की। वहीं मुख्य बाजार बड़ा चौराहा, छोटे चौराहा, धवन रोड, स्टेशन रोड़ सब्जी मंडी, पालिका रोड आइबीपी, ओवर ब्रिज, आवास विकास कॉलोनी आदि स्थित बाजारों में चूना का छिड़काव किया।

----

आधी ताकत लेकर उतरी पुलिस

- जिले के थाना-कोतवाली व चौकियों के अलावा ऑफिसों का तकरीबन आधा फोर्स तो शनिवार को खीरी में होने वाले दूसरे चरण के चुनाव निपटाने गया था। वहीं रविवार को शासन के निर्देश पर लॉकडाउन किया गया था। इससे पुलिस को आधी ताकत के साथ लॉकडाउन की परीक्षा में उतरना पड़ा। जिससे फोर्स को कठिनाई का सामना भी करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी