धान खरीद केंद्रों में एसडीएम को मिली खामियां

संवाद सहयोगी पुरवा एसडीएम पुरवा ने मौरावां व तुसरौर स्थिति धान खरीद केंद्रों का औचक निर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 05:47 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 06:21 PM (IST)
धान खरीद केंद्रों में एसडीएम को मिली खामियां
धान खरीद केंद्रों में एसडीएम को मिली खामियां

संवाद सहयोगी, पुरवा : एसडीएम पुरवा ने मौरावां व तुसरौर स्थिति धान खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा। इस दौरान व्यापक कमियां मिली। इस पर केंद्र प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाकर प्राथमिकता पर किसानों से खरीद के निर्देश दिए गए।

सोमवार को एसडीएम राजेश चौरसिया ने मौरावां स्थिति धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने संसाधनों के साथ अभिलेख देखे। जिसमें मौके पर बैनर अंदर लगा पाया गया। पॉलीथिन, तिरपाल, शामियाना, दरी, नमी मापक यन्त्र, पावर बिनोवर नहीं मिला। साथ ही बैठने के लिये व्यवस्था भी नहीं मिली। केंद्र में बोरे नहीं मिले और खरीद शून्य पाई गई। यहां एक भी किसान का पंजीकरण नहीं मिला। जबकि तुसरौर स्थिति केंद्र पर बैनर अंदर लगा पाया गया। केंद्र पर शामियाना, बैठने की व्यवस्था, दरी, नमी मापक यन्त्र, पावर बिनोवर नहीं मिला। कुल 2900 बोरे मिले लेकिन धान की खरीद शून्य मिली जिस पर एसडीएम राजेश चौरसिया ने क्रेंद्र प्रभारियों को चेतावनी देते हुए किसानों से ही धान की खरीद करने का निर्देश दिया। एसडीएम राजेश चौरसिया ने बताया कि केंद्रों पर व्यापक कमियां मिली है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।

chat bot
आपका साथी