एसडीएम को धान क्रय केंद्रों के निरीक्षण में मिली खामियां

पुरवा जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी धान केंद्रों की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:52 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:52 PM (IST)
एसडीएम को धान क्रय केंद्रों के निरीक्षण में मिली खामियां
एसडीएम को धान क्रय केंद्रों के निरीक्षण में मिली खामियां

पुरवा : जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद भी धान केंद्रों की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को एसडीएम राजेश चौरसिया ने तुसरौर, मौरावां व सहरावा धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया तो खामियां मिली। निरीक्षण में सहरावा केंद्र में क्रय स्थल छोटी सी दुकान में संचालित होने से किसानों के बैठने की जगह नहीं मिली तो दरी, तिरपाल व सफाई व्यवस्था गड़बड़ मिली। यहां दो किसानों से तौल होते हुई मिली। अब तक 68 क्विटल की खरीद हुई है जबकि, राशन गोदाम में संचालित मौरावां क्रय केंद्र में धान की खरीद चालू नहीं हुई। यहां संसाधनों का अभाव मिला। वहीं, तुसरौर केंद्र में 164 क्विटल धान की खरीद हुई है। एसडीएम ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की है। संस तीन वर्ष में विकास कार्यों की शिकायत का नहीं हुआ निस्तारण

असोहा : ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंचनपुर में विकास कार्यों में हुई धांधली की शिकायत गांव के दीपक सिंह ने सितंबर 2017 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर जन सुनवाई के तहत की थी, जिसपर 2018 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। जांच के लिए डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ग्राम पंचायत आए और शिकायतकर्ता को बिना बताए जांच कर वापस हो गए। दीपक ने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा विकास कार्यों में जमकर की गई लूट की जिलाधिकारी से जांच कराए जाने की मांग की है। सीडीओ राजेश कुमार प्रजापति ने बताया की यह बड़ी लापरवाही है, जांच कराई जाएगी। संस

chat bot
आपका साथी