कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर तैयारियां, जेसीबी से बन रहा रास्ता

संवाद सहयोगी शुक्लागंज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व बड़े स्नान पर्वों में से एक है। इस स्नान पव

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 06:29 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:32 PM (IST)
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर तैयारियां, जेसीबी से बन रहा रास्ता
कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर तैयारियां, जेसीबी से बन रहा रास्ता

संवाद सहयोगी, शुक्लागंज: कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व बड़े स्नान पर्वो में से एक है। इस स्नान पर्व पर गंगा के घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को पहुंचते हैं। कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व 30 नवंबर को होना है।

स्नान को लेकर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर नगर पालिका ने अभी से सभी घाटों पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। घाटों पर जेसीबी से रास्ता बनाया जा रहा है। सभी घाटों पर साफ सफाई कराई जा रही है। महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए चेंज ओवर, मोबाइल टॉयलेट, पानी के टैंकर आदि की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को लाकर एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जगह-जगह मोबाइल इज्जतघर रखवाए जाएंगे। घाटों पर लाइटिग की व्यवस्था रहेगी। खोए-पाए लोगों के लिए कैंप रहेगा। कैंप से कोविड-19 के नियमों का पालन करने के लिए बराबर जागरुकता संदेश दिए जाते रहेंगे। स्नान के दौरान सुरक्षा को लेकर बैरीकेडिंग नाव व गोताखोरों की व्यवस्था रहेगी।

----------

इस बार नहीं लगेगा मेला..

- कोरोना संक्रमण के चलते इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा किनारे मेला नहीं लगेगा। यह जानकारी नपा गंगाघाट के अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार मिश्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि हर साल कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर यहां गंगा किनारे तीन दिवसीय मेला लगता था। मेले का ठेका उठता था। बीते साल 1.60 लाख रुपए का टेंडर उठा था। लेकिन इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए मेला नहीं लगेगा।

chat bot
आपका साथी