संविधान दिवस पर पुलिस कर्मियों ने ली शपथ

जागरण संवाददाता उन्नाव गुरुवार को 71वें संविधान दिवस पर जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 05:00 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:44 PM (IST)
संविधान दिवस पर पुलिस कर्मियों ने ली शपथ
संविधान दिवस पर पुलिस कर्मियों ने ली शपथ

जागरण संवाददाता, उन्नाव : गुरुवार को 71वें संविधान दिवस पर जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद के सभी सरकारी दफ्तरों में कार्यक्रमों का आयोजन व प्रस्तावना का पठान कराया गया और मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई। वहीं, सभी थानों में पुलिस कर्मियों और अधिकारियों ने शपथ संविधान रक्षा की शपथ ली।

अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों में बाहर से आए लोगों को मौलिक कर्तव्यों की शपथ दिलाई। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि हम भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करेंगे। संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करना चाहिए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अनेकता में एकता की मिशाल है भारत का संविधान, हमें संवैधानिक व्यवस्था के साथ चलते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी द्वारा पुलिस लाइन में संविधान दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को संविधान की रक्षा एवं देश की अखंडता एवं संप्रभुता को अक्षुण्य रखने की शपथ दिलायी गई। एसपी कार्यालय पर सीओ सिटी ने संविधान की शपथ दिलाई। थाना मौरावां में उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारी गणों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई। बारा सगवर थाना में प्रभारी राकेश सिंह ने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को संविधान दिवस पर शपथ दिलाई। बेहटा मुजावर थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने संविधान दिवस पर सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई। औरास थाना प्रांगण में कार्यवाहक थानाध्यक्ष फरीद खां के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया सभी पुलिसकर्मियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई गयी एवं संविधान के विषय में जानकारी दी गई। आसीवन थाना प्रभारी राजेश सिंह द्वारा समस्त पुलिसकर्मियों को थाना परिसर में संविधान दिवस पर संविधान में लिखित समस्त अनुछेदों को निष्ठा पूर्वक पालन करने व कराने की शपथ दिलायी गयी। माखी थाना प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने संविधान दिवस के अवसर पर सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। पुरवा कोतवाली में संविधान दिवस के मौके पर कार्यवाहक कोतवाल प्रभारी लाखन सिंह ने सभी पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। मौके पर एस आई अरविद कुमार, अमर सिंह, प्रेमचंद पांडेय, घनश्याम, रंजीत पटेल, सुमित यादव, सलिल कुमार, सपना, पिकी आदि मौजूद रही। बिहार थाना प्रांगण में थाना प्रभारी सन्तोष कुमार सिंह के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया। फतेहपुर चौरासी एसओ जितेंद्र कुमार सिंह ने संविधान दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों को शपथ दिलायी। बांगरमऊ कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार राय द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों को भारतीय संविधान दिवस पर शपथ दिलाई गई।

chat bot
आपका साथी