शुक्लागंज में मास्क को लेकर पुलिस का चला अभियान, 32 लोगों पर ठोंका जुर्माना

संवाद सहयोगी शुक्लागंज नगर में शनिवार शाम को बिना मास्क लगाए घूमने फिरने वाले लोगों की श्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 11:45 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 12:29 AM (IST)
शुक्लागंज में मास्क को लेकर पुलिस का चला अभियान, 32 लोगों पर ठोंका जुर्माना
शुक्लागंज में मास्क को लेकर पुलिस का चला अभियान, 32 लोगों पर ठोंका जुर्माना

संवाद सहयोगी, शुक्लागंज: नगर में शनिवार शाम को बिना मास्क लगाए घूमने फिरने वाले लोगों की शामत आ गई। मास्क को लेकर पुलिस ने राजधानी मार्ग पर अभियान चलाया। मास्क चेकिग को लेकर सड़क पर पुलिस फोर्स देख कर बिना मास्क के घूमने फिरने वाले तमाम लोग गलियों के रास्तों से लुकते छिपते पुलिस से बचकर भाग निकले। बिना मास्क के आवागमन कर रहे लोगों को पुलिस ने रोक लिया। हालत यह रही कि जिसे जो मिला उसने उससे अपना मुंह ढक लिया। कोई कपड़ा लपेटे दिखा तो कोई झोला से मुंह ढकता नजर आया।

बिना मास्क लगाए आवागमन करने वाले लोगों से पुलिस ने जुर्माना वसूला। जो लोग जुर्माना न दे सके उन्हें एक घंटे तक गंगाघाट कोतवाली में बैठाए रखा गया। उसके बाद मास्क लगाकर निकलने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। गंगाघाट कोतवाल अरविद कुमार सिंह ने बताया कि मास्क न लगाने वाले 32 लोगों पर जुर्माना किया गया है। बता दें कि नगर में कहीं पर भी कोविड नियमों का पालन नहीं हो रहा था। बाजारों से लेकर टेंपो, आटो, ई-रिक्शा तक कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। बीते शुक्रवार के अंक में दैनिक जागरण ने कोविड नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां व शनिवार के अंक में 'कोविड नियमों को ठेंगा, सख्ती न होने से लोग बेखौफ' शीर्षक से फोटो समेत प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। जिसका प्रभाव शनिवार को ही देखने को मिला। खबर छपते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने अभियान चलाकर मास्क न लगाने वाले 32 लोगों से जुर्माना वसूल कर सभी को हिदायत देकर छोड़ा है।

chat bot
आपका साथी