तिरंगा यात्रा निकाल मनाया आजादी के अमृत महोत्सव

संवाद सूत्र अचलगंज आजादी के 75वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार अचलगंज व सिकंदरपुर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:22 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:22 PM (IST)
तिरंगा यात्रा निकाल मनाया आजादी के अमृत महोत्सव
तिरंगा यात्रा निकाल मनाया आजादी के अमृत महोत्सव

संवाद सूत्र, अचलगंज : आजादी के 75वें अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार अचलगंज व सिकंदरपुर कर्ण में 101 मीटर लंबे झंडे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। विभिन्न स्कूलों की छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वहीं आजादी में योगदान देने वाले वीर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत को नमन किया।

भाजपा व उसके अनुसांगिक संगठन संघ के तत्वाधान में अचलगंज कस्बा स्थित आदर्श इंटर कालेज में ''आजादी के अमर सपूत'' विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें भारत माता को आजादी दिलाने में क्रांतिकरियों के योगदान को राष्ट्र भक्ति की अनूठी मिसाल बताते हुए श्रद्धांजलि दी गयी। उनकी वीर गाथा व उनके त्याग बलिदान को जनजन तक पहुंचने का संकल्प लिया। संघ के जिला प्रचारक जितेंद्र, भाजपा नेता अरुण दीक्षित, चंद्रकांता जोशी, मनोज कुमार, राहुल अवस्थी, डा अरुण देव द्विवेदी, रंजीत अवस्थी, राजन त्रिवेदी आदि कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर 101 मीटर तिरंगे के साथ निकली यात्रा का जगह जगह स्वागत हुआ। जिसके माध्यम से राष्ट भक्ति का खूब जय घोष हुआ। ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों के नन्हे मुन्ने बच्चे शिक्षक व अभिभावक रहे।

chat bot
आपका साथी