न्यूनतम तापमान बढ़ने से गर्मी छुड़ा रही पसीना

जागरण संवाददाता उन्नाव न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है। दो दिन से न्यूनतम त

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 05:35 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 05:35 PM (IST)
न्यूनतम तापमान बढ़ने से गर्मी छुड़ा रही पसीना
न्यूनतम तापमान बढ़ने से गर्मी छुड़ा रही पसीना

जागरण संवाददाता, उन्नाव : न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है। दो दिन से न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के पार बना हुआ है, जिस कारण रात में लोगों को गर्मी के कारण सुकून की नींद नहीं मिल पा रही है। वहीं दोपहर में धूप की तेजी दिन में पसीना छुड़ा रही है। ऐसे में अप्रैल की गर्मी लोगों का बुरा हाल किए हुए है।

अप्रैल में गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के ऊपर बना हुआ है जिससे दोनों पहर गर्मी पड़ रही है। पश्चिम की गर्म हवा ने अप्रैल में औसत तापमान 30 डिग्री पर पहुंचा दिया है। रविवार को भीषण गर्मी पड़ी। रात में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री होने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। वहीं दोपहर में तेज धूप के साथ लू चली जिससे लोगों को गर्मी का सितम सहना पड़ा। लॉकडाउन के कारण दोपहर में सड़कों पर ऐसा सन्नाटा दिखा जैसे बस्तियों में लोग ही नहीं हैं। घर और दुकान के दरवाजे दोपहर में बंद मिले। लू चलने से अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक उत्तर, पूर्व और पश्चिम की हवा चलने से गर्मी पड़ रही है। अभी तापमान में और बढ़ोत्तरी होगी।

chat bot
आपका साथी