पुरानी ईट से निर्माण पर कटौती के आदेश

संवाद सूत्र, बिछिया : ब्लॉक मुख्यालय में आठ लाख की लागत से बनाए जा रहे अभिलेखागार रूम निर्माण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 08:07 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 08:07 PM (IST)
पुरानी ईट से निर्माण पर कटौती के आदेश
पुरानी ईट से निर्माण पर कटौती के आदेश

संवाद सूत्र, बिछिया : ब्लॉक मुख्यालय में आठ लाख की लागत से बनाए जा रहे अभिलेखागार रूम निर्माण में ठेकेदार द्वारा मानक को ताक पर रखकर पुरानी ईंट का प्रयोग किया जा रहा था। जागरण ने मामले का खुलासा करते हुए खबर का प्रमुखता से प्रकाशन किया था। खबर का संज्ञान लेकर अब बीडीओ ने 35 हजार की कटौती किए जाने के आदेश दिए हैं। स्थानीय ब्लाक में वर्ष 2009-10 में निर्मित कमरे व आजाद पार्क में जमा ईंट को साफ करवा ठेकेदार द्वारा अभलेखार का निर्माण कराया जा रहा था। जागरण ने मंगलवार के अंक में पुरानी ईंट से न निर्माण संबंधी खबर का प्रमुखता से प्रकाशन किया था। खबर का संज्ञान लेकर बीडीओ चंद्रशेखर ने निर्माण कार्य की जांच कराई थी। मामला सही पाए जाने के बाद ठेकेदार को फटकार लगाई और पुरानी ईट का मूल्यांकन करवाया था। बीडीओ ने तकनीकी सहायक की रिपोर्ट पर 35 हजार की धनराशि एस्टीमेट के भुगतान से काटने के लिए पत्र जारी किया है। ठेकेदार ने अब पुरानी ईंट से किए नीव निर्माण को मिट्टी से ढक दिया है। जबकि नीव के ऊपर भी तीन फुट दीवार पुरानी ईट से ही बना दी थी। खबर का प्रकाशन होने के बाद ठेकेदार ने दीवार पर प्लास्टर करा ईंट छुपा दी थी। जांच से असंतुष्ट किसान क्रांति यूनियन के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने बीडीओ व एडीओ पंचायत पर ब्लाक में फैले भ्रष्टाचार को संरक्षण देने का का आरोप लगाया है। किसान नेता ने मुख्यमंत्री पोर्टल में मामला दर्ज करा पुरानी ईंट से हुए निर्माण को तोड़कर नए निर्माण की मांग की है।

chat bot
आपका साथी